अमेरिका में इन 6 महिला टीचर्स की करतूत जानकर डर जाएंगे, छात्रों का कर दिया था जीना हराम, खतरनाक खुलासे
अमेरिका के स्कूलों में यौन संबंध बनाने के मामले में अकसर गिरफ्तारियां होती रहती हैं। पहले भी दर्जनों मेल और फीमेल टीचर्स को गिरफ्तार किया जा चुका है।

6 Female Teachers Arrested in America: अमेरिका में 6 महिला टीचर्स ने अपने छात्रों के साथ जो किया है, उसका खुलासा होने के बाद देश के पैरेंट्स सदमें मे हैं।
अमेरिका में एक चौंकाने वाली घटना में, छह महिला शिक्षकों को दो दिनों के अंतराल में गिरफ्तार किया गया है। इन महिला टीचर्स पर आरोप है, कि ये अपने छात्रों के साथ जबरन यौन संबंध बनाती थीं।
रिपोर्ट में कहा गया है, कि छात्रों से संबंध बनाने के लिए इन महिला टीचर्स ने उन्हें डराया-धमकाया और मानसिक टॉर्चर किया।
6 महिला टीचर्स गिरफ्तार
रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार महिला टीचर्स में एक का नाम एलेन शेल है, जो 38 साल की है और डैनविल की रहने वाली है। स्थानीय पुलिस ने उसके ऊपर थर्ड डिग्री रेप का चार्ज लगाया है।
यानि, एलेन शेल ने छात्र के साथ काफी खतरनाक स्तर पर जाकर यौन संबंध बनाए।
इस मामले में दायर एक आपराधिक शिकायत में कहा गया है, कि आरोपी टीचर शेल ने अपने "दो 16 वर्षीय छात्रों के साथ तीन बार यौन संबंध बनाया।" गुरुवार को गैरार्ड काउंटी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में उसकी पेशी हुई है।
डब्ल्यूटीकेआर के मुताबिक, शेल ने वुडलॉन एलीमेंट्री स्कूल में सहयोगी शिक्षक के तौर पर काम कर रही थी और इससे पहले वो लैंकेस्टर एलीमेंट्री स्कूल में काम करती थी।
समाचार पोर्टल ने बताया, कि बॉयल काउंटी स्कूल के अधिकारियों ने माता-पिता को एक पत्र भेजकर उन्हें आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की जानकारी दी है।
महिला टीचर की कुख्यात हरकतें
अमेरिका में हाल के दिनों में छात्रों से यौन दुराचार के मामले में गिरफ्तार महिला शिक्षकों के कम से कम छह मामले प्रकाश में आए हैं।
इससे पहले अरकंसास की महिला टीचर हीथर हरे, जिसकी उम्र 32 साल है, वो भी अपने छात्र से रेप के आरोप में गिरफ्तार की गई थी। टीचर हीथर हरे पर आरोप है, कि उसने अपने एक किशोर छात्र के साथ उसे डरा धमकाकर और गुंडागर्दी के साथ यौन संबंध बनाया।
वहीं, न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ओक्लाहोमा की रहने वाली 26 साल की महिला टीचर एमिली हैनकॉक को भी गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है, जब स्थानीय पुलिस को उसके एक छात्र के साथ कथित संबंधों की जानकारी मिली थी।
KOCO के अनुसार, आरोपी टीचर एमिली हैनकॉक ने 15 साल के अपने एक छात्र के साथ अनुचित संबंध बनाए थे। अदालत के दस्तावेजों में कहा गया है कि महिला टीचर एमिली हैनकॉक, वेलस्टन पब्लिक स्कूल में काम करती थी, और यह रिश्ता स्कूल की इमारत के अंदर बना था।
वहीं, न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक, एक कैथोलिक हाई स्कूल में पढ़ाने वाली महिला टीचर क्रिस्टन गैंट को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है, जो 36 साल की है। आरोप है, कि उसने अपने एक किशोर छात्र को डरा धमकाकर उसके साथ पांच बार यौन संबंध बनाए।
Recommended Video

इसके अलावा, FFXNow की रिपोर्ट के मुताबिक, जेम्स मैडिसन हाई स्कूल में पढ़ाने वाली 33 साल की महिला टीचर अलीह खेरदमंद पर भी कई महीनों से एक छात्र के साथ यौन दुराचार का आरोप लगाया गया था। जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ मुकदमा चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications