नासा के अंतरिक्ष यान में जोरधार धमाका, टुकड़ों में बंटते देखते रह गए वैज्ञानिक
वाशिंगटन। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक मानवरहित कमर्शल रॉकेट में मंगलवार शाम को उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद विस्फोट हो गया। आग के गोले में तब्दील हो चुके रॉकेट का मलबा लॉन्च साइट वर्जिनिया के आसपास ही गिरा। मानवरहित अंतरिक्ष यान कुछ मिनट बाद ही फट गया। यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए रवाना हुआ था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने नासा टीवी की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि नासा का अंतरिक्ष यान वलॉस द्वीप स्थित लांचिंग परिसर में लांच होने के कुछ मिनट बाद ही फट गया। विस्फोट के कारण आग की तेज लपटें उठीं, जिसे टीवी फुटेज में दिखाया गया है। अभी विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

नासा के प्रवक्ता रॉब नेविस ने बताया कि इस दुर्घटना में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। स्पेस स्टेशन में रह रहे 6 लोगों को इसकी जल्द से जल्द जरूरत थी। ऑर्बिटल साइंस कॉर्पोरेशन का यह रॉकेट 14 मंजिला था और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर रह रहे अंतरिक्ष यात्रियों के लिए करीब 2200 किलो सामग्री ले जा रहा था।
फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जाता है कि इस विस्फोट से लांचिंग परिसर को बहुत नुकसान नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications