अमेरिकी राष्ट्रपति के वेकेशन होम के ऊपर दिखा अनजान विमान तो सेफ हाउस पहुंचाए गए बाइडेन, जानिए पूरा मामला

वॉशिंगटन, 05 जून। एक बड़ी खबर अमेरिका से है, जहां राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है, जिससे थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया। दरअसल बाइडेन अपने परिवार संग डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में वेकेशन मनाने गए थे, तभी उवके वेकेशन होम के ऊपर एक अनजाने विमान को उड़ते देखा गया, जिसे देखते हैं दो लड़ाकू विमानों ने तुरंत उसे घेर लिया। फौरी तौर पर जो बात सामने आई है उसके मुताबिक तो अनजाने विमान गलती से नो फ्लाई जोन में घुस आया था लेकिन उस पर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के एवज में एक्शन लिया जा सकता है।

Recommended Video

    Joe Biden की सुरक्षा में बड़ी चूक, no fly zone में घुसा विमान | वनइंडिया हिंदी | #International
    No फ्लाई जोन से विमान गुजरा तो सेफ हाउस पहुंचाए गए बाइडेन

    जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे राष्ट्रपति जो बाइडेन के घर के ऊपर White रंग का अनजाना विमान उड़ता हुआ दिखा, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस ने तुरंत बाइडेन और फर्स्ट लेडी को तुंरत सेफ जगह पहुंचा दिया। इस बारे में white house की ओर से बयान जारी करके बताया गया है कि जो बाइडने और उनका पूरा परिवार पूरी तरह से सुरक्षित है। बाइडेन या उनके परिवार को कोई खतरा नहीं है और एहतियाती कदम उठाए गए हैं। स्थिति का आकलन करने के बाद, बिडेन और उनकी पत्नी जिल अपने rehoboth बीच से घर लौट आए हैं।'

    Federal Aviation Administration करती है राष्ट्रपति की निगरानी

    आपको बता दें कि अमेरिकन राष्ट्रपति का घर हमेशा से flight prohibited area होता है, वहां पर बिना इजाजत कोई विमान, कोई चॉपर उड़ना नहीं भर सकता है। Federal Aviation Administration 24 घंटे राष्ट्रपति की निगरानी रखती है। फिलहाल इस तरह का मामला सामने आने से थोड़ी देर के लिए हड़कंप जरूर मच गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

    प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाएगा

    सीक्रेट सर्विस ने अपने बयान में कहा कि वह उस पायलट का साक्षात्कार करेगी, जो प्रारंभिक जांच के अनुसार, उचित रेडियो चैनल पर नहीं था और प्रकाशित उड़ान मार्गदर्शन का पालन नहीं कर रहा था और अगर वो दोषी पाया गया था तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जा सकता है। क्योंकि नियम के मुताबिक उड़ान प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+