अमेरिकी विमानों को PAK एयरस्पेस इस्तेमाल न करने की सलाह, आतंकी हमले का खतरा

अमेरिकी विमानों को PAK एयरस्पेस ना इस्तेमाल करने की हिदायत, आतंकी हमले का खतरा

नई दिल्ली। अमेरिका ने अपने विमानों को पाकिस्तान के एयरस्पेस को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। अमेरिका ने एडवाइजरी जारी कर विमान कंपनियों को पाकिस्तान के एयरस्पेस को इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। अमेरिका ने अपनी विमान कंपनियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

अमेरिकी विमानों को पाकिस्तान एयरस्पेस इस्तेमाल न करने की सलाह

अमेरिकी विमानों को पाकिस्तान एयरस्पेस इस्तेमाल न करने की सलाह


इस एडवाइजरी में एयरलाइंस कंपनियों को पाकिस्तान के एयरस्‍पेस का इस्‍तेमाल करने से बचने की सलाह दी गई है। इस एडवाइजरी में अमेरिकी विमानों पर आतंकी हमले की आशंका जताई गई है। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि पाकिस्तानी एयरस्पेस के इस्तेमाल के दौरान अमेरिकी विमानों को पाकिस्तानी आतंकवादी समूहों का निशाना हो सकते हैं।

अमेरिकी विमानों पर हो सकता है आतंकी हमला

अमेरिकी विमानों पर हो सकता है आतंकी हमला


विमान कंपनियों को जारी की गई एडवाइजरी में उन्हें पाकिस्तान के एयरस्पेस से दूरी बनाने की सालह दी गई है। एडवाइजरी में कहा गया है कि पाकिस्तान के आतंकी संगठन और कट्टरपंथी संगठन अमेरिकी एयरलाइंस को निशाना बना सकते हैं। खासकर उन विमानों को आतंकी हमले का खतरा है, जो नीचे उड़ान भरते हैं। वहीं इस बात की भी आशंका जताई गई है कि पाकिस्तान में सिविल एविएशन पर भी हमला हो सकता है।

सूर्खियों में रहा है पाकिस्तान का एयरस्पेस

सूर्खियों में रहा है पाकिस्तान का एयरस्पेस

आपको बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सउदी अरब जाने के लिए अपना एयरस्पेस इस्तेमाल करने से मना कर दिया था। पाकिस्तान का एयरस्पेस फरवरी में भारत द्वारा बालाकोट में की गई कार्रवाई के बाद से सूर्खियों में बना हुआ है। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपना एयरस्पेस का इस्तेमाल बैन कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+