50 सालों में 90 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है ये हत्यारा, एक-एक कर कबूल रहा जुर्म

अमेरिका में तीन हत्याओं के जुर्म में सजा काट रहे सैमुअल लिटिल ने 90 से ज्यादा लोगों की हत्या करने की बात कबूली है। अमेरिका का सबसे खतरनाक सीरियल किलर सैमुअल लिटिल ने पिछले 50 वर्ष में 90 से ज्यादा लोगों की हत्याएं की।

ऑस्टिन। अमेरिका में तीन हत्याओं के जुर्म में सजा काट रहे सैमुअल लिटिल ने 90 से ज्यादा लोगों की हत्या करने की बात कबूली है। अमेरिका का सबसे खतरनाक सीरियल किलर सैमुअल लिटिल ने पिछले 50 वर्ष में 90 से ज्यादा लोगों की हत्याएं की। लिटिल के खुलासे के बाद से पुलिस बाकी मामलों से इसके लिंक जोड़ रही है। फिल्हाल सैमुअल लिटिल को टेक्सस जेल में रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि लिटिल ने इन वारदातों को 50 वर्षों में करीब 12 राज्यों में अंजाम दिया।

50 सालों में 12 राज्यों में किया मर्डर

50 सालों में 12 राज्यों में किया मर्डर

टेक्सस जेल में 3 हत्या की सजा काट रहे 78 वर्षीय सीरियल किलर ने कबूला कि उसने ये हत्याएं फ्लोरिडा, टेक्सस, जॉर्जिया, इंडियाना, मिसिसिपी, ओहायो, न्यू मेक्सिको, साउथ कैरोलीना समेत अन्य राज्यों में कीं। अभी लिटिल 1987 से 1989 के बीच तीन महिलाओं की गला दबाकर हत्या करने के मामले में सजा काट रहा है। एक्टर काउंटी, टेक्सस के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी बॉबी ब्लांड ने कहा कि अगर ये आरोप सिद्ध हो जाते हैं तो सैमुअल लिटिल अमेरिका के सबसे खतरनाक सीरियल किलर में से एक बन जाएगा।

2014 में तीन हत्याओं के आरोप में मिली उम्रकैद

2014 में तीन हत्याओं के आरोप में मिली उम्रकैद

सैमुअल लिटिल की जांच 2012 में शुरू हुई थी जब मार्सिया और उनके पार्टनर जासूस मित्जी रॉबर्ट्स ने एक शेल्टर से उसे एक हत्या के मामले में पकड़ा था। 2014 में उसे तीन हत्याओं का दोषी पाया गया और उम्रकैद की सजा सुनाई गई। इस साल उसपर 1994 में टेक्सस की एक महिला की हत्या करने का आरोप लगा, जिसके बाद उसे टेक्सस जेल लाया गया। टेक्सस जेल पहुंचने के बाद लिटिल ने कबूला की उसने अपनी जिंदगी में 90 से ज्यादा हत्याएं की हैं। इसमें से अभी तक 30 केसों को आपस में जोड़ा गया है।

कबूलनामे के बाद 90 मामलों पर जांच शुरू

कबूलनामे के बाद 90 मामलों पर जांच शुरू

लिटिल उन महिलाओं को अपना शिकार बनाता था जो नशे की लत में थीं या वेश्याएं थीं। महिला पर हमला करने के बाद वो उनकी गला दबाकर हत्या कर देता। महिलाओं के शरीर से लिटिल का सीमन बरामद हुआ था, जो उसके खिलाफ एक पुख्ता सबूत बना। लिटिल को सबसे पहले 16 साल की उम्र में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अलग-अलग मामलों में उसने 10 साल जेल में काटे। रेप और हत्या के कई मामलों में लिटिल को या तो कोर्ट से बरी कर दिया गया या उसे कम सजा हुई। इन 90 मामलों में अभी जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+