अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की नई ट्रैवल एडवाइजरी, भारत को रखा लेवल 2 पर पाकिस्तान लेवल 3 पर

वॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए भारत समेत कुछ देशों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इसमें उसने अपने नागरिकों से भारत यात्रा में सावधानी बरतने को कहा है जबकि पाकिस्तान की यात्रा के बारे में दोबारा सोचने की सलाह दी है। नई ट्रैवल एडवाइजरी में भारत को लेवल 2 और पाकिस्तान को लेवल 3 पर रखा गया है। लेवल वन रैंकिंग में आने वाले देशों के लिए सामान्य सावधानी वाले यात्रा हिदायतें हैं। इस एडवाइजरी में अफगानिस्तान को लेवल चार में रखा गया है। इस श्रेणी में रखे जाने वाले देशों की यात्रा नहीं करने की हिदायत दी गई है।

भारत में विदेशियों पर सेक्सुअल हमले जैसी घटनाएं सामने आईं

भारत में विदेशियों पर सेक्सुअल हमले जैसी घटनाएं सामने आईं

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इस एडवाइजरी में सभी देशों के नाम शामिल किए हैं। यूएसए ने अपनी पिछली एडवाइजरी को बदल दिया है। भारत को लेवल दो में रखने के पीछे अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपराध और आतंकवाद को वजह बताया है। इसी कारण उसने भारत जाने वाले अपने नागरिकों को वहां की यात्रा में हिदायत बरतने को कहा गया है। नई ट्रेवल एडवाइजरी में कहा गया है, भारतीय रिपोर्ट के अनुसार देश में रेप तेजी से बढता हुआ अपराध है। नागरिक ऐसी टूरिस्ट साइट्स और अन्य लोकेशंस पर जाने से बचें जहां पर सेक्सुअल हमले जैसी घटनाएं हुई हों।

भूलकर भी न जाएं कश्मीर

भूलकर भी न जाएं कश्मीर

अमेरिका ने नई ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि, नागरिक जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करें, हालांकि लद्दाख और लेह को लेकर खतरा नहीं बताया है। वहीं अमेरिकी नागरिकों को भारत-पाकिस्तान सीमा के दस किलोमीटर के क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। इसके पीछे अमेरिका ने सीमा के करीब दोनों देशों की सेनाओं के बीच अक्सर होते टकरावों को बताया है। वहीं नॉर्थ ईस़्ट भारत की यात्रा को लेकर भी अमेरिका ने नागरिकों को आगाह किया है।

किस लेवल का क्या मतलब

किस लेवल का क्या मतलब

Level 1: इस श्रेणी में सबसे कम खतरा होता है, सिर्फ यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सख्त चैकिंग का सामना करना पड़ सकता है।

Level 2: इस श्रेणी में हाई रिस्क के समय इन देशों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। (भारत को इसी श्रेणी में रखा गया है) इन लेवल के देशों में सुरक्षा का पैमाना बढ़ जाता है। नागरिकों को सर्तक रहने की हिदायत होती है।

Level 3: आपातकालीन स्थिति में इन देशों की यात्रा ना करें, ऐसा करना काफी रिस्की हो सकता है। (पाकिस्तान इसी श्रेणी में है)

Level 4: इन देशों में यात्रा करने से जान को खतरा हो सकता है, यहां पर यात्रा ना करें। जैसे अफगानिस्तान, खाड़ी देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+