पेगासस स्पाइवेयर पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, इजराइल का NSO ग्रुप 'ब्लैक लिस्ट'
वाशिंगटन,03 नवंबर: अमेरिका, इंलैंड और भारत सहित कई देशों में इजराइल की कंपनी के पेगासस स्पाईवेयर ने हड़कंप मचा दिया था। इस सॉफ्टवेयर के जरिए लोगों की जासूसी कराने की बात सामने आई थी। भारत में भी कई लोगों के नाम सामने आने के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया था। वहीं अब अमेरिका ने इस सॉफ्टवेयर कंपनी के खिलाफ बुधवार को बड़ा एक्शन लिया है। यूएस ने एनएसओ समूह को ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेगासस स्पाइवेयर बनाने वाली कंपनी इजराइल के एनएसओ ग्रुप को 'ब्लैक लिस्ट' कर दिया है। बीतों दिनों कई देशों में बवाल का कारण बना यह सॉफ्टवेयर का निर्माण इसी ग्रुप ने किया है। इधर, अमेरिका ने इस कदम को विदेश नीति और सुरक्षा हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए उठाया है।
हालांकि जब विवाद सामने आया था तो इसे लेकर कंपनी ने कहा था कि यह स्पाईवेयर अपराधियों और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बनाया गया है और कंपनी इसे सिर्फ किसी भी देश की सरकारों को ही बेचती है, लेकिन कुछ हाल ही में कुछ रिपोर्ट से इसको लेकर चौंकाने वाले दावे किए थे, जिसके मुताबिक कई लोगों की इस स्पाईवेयर के जरिए कई जासूसी की गई थी।
बता दें कि पेगासस एक जासूसी करने का सॉफ्टवेयर है, जिसे इजराइल की साइबर सिक्योरिटी कंपनी एनएसओ ग्रुप टेक्नॉलॉजीज ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक किसी भी शख्स जिसकी रैकी करनी है, उसके फोन में सिर्फ मिस कॉल के जरिए इसे इंस्टॉल यानी डाला जा सकता है। फिर इसके बाद बिना यूजर की जानकारी के बिना उसकी सारी डिटेल बड़ी ही आसानी से मिल जाती है।












Click it and Unblock the Notifications