United Kingdom: कौन हैं ब्रिटेन की दो महिला सांसद, जिन्हें इजराइल में नहीं मिली एंट्री,लिया गया हिरासत में
United Kingdom: ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने शनिवार को इज़रायल द्वारा दो ब्रिटिश सांसदों, युआन यांग और अब्तिसाम मोहम्मद, को हिरासत में लेने और देश में प्रवेश से इनकार करने की कड़ी निंदा की।
लैमी ने इस कार्रवाई को "अस्वीकार्य और अत्यंत चिंताजनक" बताया और कहा कि उन्होंने इजरायली सरकार में अपने समकक्षों को स्पष्ट कर दिया है कि ब्रिटिश सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए।

United Kingdom: कौन है दोनों महिला सासंद?
ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के युआन यांग और अब्तिसाम मोहम्मद लंदन से इजराइल के लिए रवाना हुए, लेकिन उन्हें देश में प्रवेश करने से रोक दिया गया। यांग, जो अर्ली और वुडली के सांसद हैं, और मोहम्मद, शेफ़ील्ड सेंट्रल की सांसद हैं, लंदन के लुटन हवाई अड्डे से अपने सहायकों के साथ इजरायल के बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे थे।
गयालैमी ने एक बयान में कहा, मैंने इजरायल सरकार में अपने समकक्षों को स्पष्ट कर दिया है कि ब्रिटिश सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए, और हम अपना समर्थन देने के लिए आज रात दोनों सांसदों के संपर्क में हैं।"
United Kingdom: इजरायल ने क्या कहा?
इजरायली आव्रजन मंत्रालय के अनुसार, उन्हें संदेह था कि ये सांसद "सुरक्षा बलों की गतिविधियों का दस्तावेजीकरण करने और इजरायल विरोधी घृणा फैलाने" की योजना बना रहे थे। वहीं इजरायल के यूके दूतावास ने आरोप लगाया कि इन सांसदों ने इजरायल के खिलाफ बहिष्कार और प्रतिबंधों का समर्थन किया है और इजरायली मंत्रियों के खिलाफ अभियान चलाए हैं। दूतावास के बयान में कहा गया है कि इनका दौरा "उकसाने, इजरायली नागरिकों को नुकसान पहुंचाने और उनके बारे में झूठ फैलाने" के उद्देश्य से था।
लैमी ने जोर देकर कहा कि ब्रिटेन सरकार का ध्यान युद्धविराम की बहाली, रक्तपात रोकने, बंधकों की रिहाई और गाजा में संघर्ष समाप्त करने के लिए वार्ता पर केंद्रित है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब गाजा में हिंसा बढ़ रही है। हमास-शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल द्वारा पिछले महीने बमबारी फिर से शुरू करने के बाद से 1,249 लोग मारे गए हैं, जिससे युद्ध शुरू होने के बाद से मरने वालों की कुल संख्या 50,609 हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications