भारत आएगा भगोड़ा नीरव मोदी, यूनाइडेट किंगडम के गृहमंत्री ने दी प्रत्यर्पण को मंजूरी
नई दिल्ली, अप्रैल 16: भारतीय बैंकों को करोड़ों का चूना लगाकर फरार होने वाले नीरव मोदी का अच्छा वक्त अब खत्म हो गया है, जहां शुक्रवार को यूनाइटेड किंगडम के गृहमंत्री ने उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। हालांकि नीरव मोदी के वकील लगातार इसका विरोध कर रहे थे, लेकिन सीबीआई ने वक्त पर सभी साक्ष्यों को प्रस्तुत किया। जिस वजह से उनकी मेहनत अब कामयाब हो गई है। मंजूरी मिलने के तुरंत बाद सीबीआई ने भारतीय मीडिया के साथ ये जानकारी साझा की।
Recommended Video

दरअसल लंदन की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने नीरव को भारत भेजने की मांग रखी। इस दौरान उसके वकीलों ने कहा कि भारतीय जेलों की हालत सही नहीं है, जिस वजह से वहां पर उसे सही सुविधाएं नहीं मिल पाएंगी, लेकिन अदालत ने सभी दलीलों को खारिज कर दिया। साथ ही उम्मीद जताई कि भारत की जेल में भी उसका ख्याल रखा जाएगा। इसके बाद यूके की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने भी नीरव को भारत भेजने के फैसले को मंजूरी दे दी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरव को मुंबई की आर्थर रोड जेल में रखे जाने का प्लान है। वहां पर उसके लिए एक विशेष सेल तैयार की गई है। उसे बैरक नंबर 12 में मौजूद तीन सेलों में से एक में रखा जाएगा। इसे सबसे हाई सिक्योरिटी बैरक माना जाता है। वहीं नीरव को भारत लाने के लिए सीबीआई के साथ ईडी ने भी काफी मेहनत की थी। भारत आने के बाद दोनों एजेंसियां उससे पूछताछ कर घोटाले में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी कर सकती हैं।
भाई पर भी है बड़ा आरोप
नीरव के भाई नेहल मोदी पर पिछले महीने न्यूयॉर्क में धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहल ने दुनिया की सबसे बड़ी हीरा कंपनियों में से एक के साथ मल्टीलेयर्ड स्कीम के जरिए 2.6 मिलियन डॉलर (19 करोड़ रुपये से ज्यादा) की धोखाधड़ी की है।












Click it and Unblock the Notifications