ब्रिटेन ने 12 से 15 साल के बच्चों के लिए Pfizer-BioNTech की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी
लंदन, जून 4: कोरोना महामारी ने दुनियाभर भयानक तबाही मचाई है। पूरी दुनिया जल्द से जल्द अपने लोगों को वैक्सीन देने की जुगत में लगी हुई है। अभी दुनिया भर में 18 साल से अधिक के लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। इसी बीच ब्रिटेन के रेगुलेटर ने Pfizer-BioNTech की तरफ से बनाई गई कोरोना वैक्सीन को 12 से 15 साल के बच्चों को लगाने के इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। यूरोपीय संघ(EU) और अमेरिका इस वैक्सीन को जल्द ही मंजूरी दे देगा।

ब्रिटेन की मेडिसिंस एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी की प्रमुख जून रेन ने कहा कि, ब्रिटेन के दवा नियामक ने शुक्रवार को कहा कि काफी गहन समीक्षा के बाद यह पाया गया कि फाइजर-बायोटेकी की वैक्सीन 12-15 साल के किशोर के लिए सुरक्षित है। हमने बहुत ही सावधानी से 12 से 15 साल के बच्चों के क्लीनिकल ट्रायल का अध्ययन किया है।
इसके बाद हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि फाइजर-बायोएनटेक की कोविड-19 वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावी है। इस वैक्सीन के जोखिम से कहीं ज्यादा फायदे हैं। इसी तरह का आकलन अमेरिकी और यूरोपीय यूनियन की तरफ से भी फाइजर की वैक्सीन के लिए किया गया था। फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन को 27 देशों के यूरोपीय संघ में सबसे पहले मंजूरी मिली थी और दिसंबर में 16 साल या इससे अधिक उम्र के लोगों को लगाने के लिए इसे लाइसेंस दिया गया था।
ईएमए की बच्चों को टीका लगाने की मंजूरी देने की सिफारिश अमेरिका में 2,000 से अधिक किशोरों में अध्ययन पर आधारित है। अध्ययन में टीके को सुरक्षित और प्रभावी पाया गया। अनुसंधानकर्ता बच्चों में अगले दो साल तक टीके की खुराक की दीर्घकालिक सुरक्षा पर निगरानी रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications