भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर फिदा हुआ UAE, मंत्री ने कहा- देखता रहता हूं उनके वीडियो
यूएई के मंत्री नई दिल्ली स्थिति एक थिंक टैंक 'CyFY2022' सम्मेलन में बोल रहे थे, जिसमें भारत के कई केन्द्रीय मंत्री और सांसद शामिल हुए थे।
UAE on S Jaishanjkar: भारत की विदेश नीति को लेकर संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सराहना की है। संयुक्त अरब अमीरात के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस राज्य मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने कहा है कि, वो भारत की विदेश नीति से काफी प्रभावित हैं, कि भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी विदेश नीति को किस तरह से रखा और भू-राजनीतिक रस्साकशी के बीच भारत अपनी विदेश नीति को किस तरह से आगे बढ़ा रहा है।

UAE के मंत्री ने क्या कहा?
जियो-पॉलिटिकल समस्याओं से कैसे निपटते हैं, इस सवाल के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने कहा कि, "ऐतिहासिक रूप से दुनिया एकध्रुवीय, द्विध्रुवी या त्रिध्रुवीय थी, जहां आपको पक्ष चुनना था। मैं आपके (भारत) विदेश मामलों के मंत्री से बहुत प्रभावित हूं, मैं उनके कुछ भाषणों को देखा है और एक बात तो बिल्कुल स्पष्ट है, कि भारत हो या संयुक्त अरब अमीरात, हमें किसी भी पक्ष को चुनने की जरूरत नहीं है।" यूएई के मंत्री नई दिल्ली स्थिति एक थिंक टैंक 'CyFY2022' सम्मेलन में बोल रहे थे, जिसमें भारत के कई केन्द्रीय मंत्री और सांसद शामिल हुए थे। आपको बता दें कि, भारत की विदेश नीति शुरूआत से ही गुटनिरपेक्ष की रही है और भारत आज भी अपनी गुटनिरपेक्ष सिद्धांत के सहारे ही वैश्विक राजनीति में आगे बढ़ रहा है।

'अपने लिए सर्वोत्तम हित सोचना जरूरी'
यूएई के मंत्री ने कहा कि, "अंत में जियो पॉलिटिक्स का निर्धारण कुछ पार्टियों के सर्वोत्तम हित से निर्धारि होती है, लेकिन आज जियो पॉलिटिक्स में हर देश को अपने सर्वोत्तम हित के बारे में सोचने की जरूरत है।" इसके साथ ही यूएई के मंत्री ने संयुक्त अरब अमीरात में हिंदी सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता के बारे में भी बताया और कहा कि, यूएई में काफी लोग बॉलीवुड की फिल्में देखते हैं और उनके अंदर बॉलीवुड को लेकर काफी लगाव है।

भारत, यूएई और संयुक्त राज्य अमेरिका
यूएई के मंत्री उमर सुल्तान अल ओलमा ने इस बात पर भी जोर दिया, कि भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूएई एक साथ काम कर सकते हैं और इसके लिए उन्होंने भारत-इजरायल-यूएई-यूएसए समूह का उदाहरण दिया। उन्होंने व्यापार और इन्वेस्टमेंट के महत्व के बारे में बात करते हुए कहा कि, "अब कॉमर्स के माध्यम से दुनिया पर हावी होने का समय है और भारत और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देश दुनिया भर में अपने कदम बढ़ाकर मिलकर काम कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि, भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच आपसी सहयोग के लिए कई संभावित क्षेत्र के बीच जड़ें हैं, खासकर स्टार्ट्स अप के जरिए हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं और आपसी विकास कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications