United Airlines: अमेरिका में अचानक यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानों पर लगा ब्रेक, हजारों यात्री हुए परेशान
यूनाइटेड एयरलाइंस में आई एक सिस्टम वाइड टेक्नोलॉजी इश्यू के चलते बुधवार को अमेरिका में हजारों यात्रियों को भारी देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने सुरक्षा का हवाला देते हुए कई उड़ानों को उनके प्रस्थान स्थल पर ही रोक दिया था। हालांकि, कुछ ही देर में तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि, 'टेक्नोलॉजी इश्यू के कारण हमने यूनाइटेड की मुख्य लाइन उड़ानों को उनके प्रस्थान हवाई अड्डों पर अस्थायी रूप से रोका है। इस समस्या के समाधान के लिए हमें आज शाम तक और उड़ानों में देरी की संभावना है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, और हम उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।'

कुछ ही देर में कई बड़े हवाई अड्डे प्रभावित
फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने भी पुष्टि की कि यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई गई है। FAA की वेबसाइट के मुताबिक, 'डेनवर, नेवार्क, ह्यूस्टन और शिकागो जैसे प्रमुख हवाई अड्डे इस फैसले से प्रभावित हुए हैं।
तकनीकी समस्या की नहीं दी जानकारी
यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने तकनीकी समस्या का विवरण नहीं दिया, जिसके कारण उड़ानें रोकी गईं, लेकिन एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि एयरलाइन के वेट कैलकुलेशन सिस्टम में रुकावट आई थी।
बुधवार को 28% उड़ानें देरी से चलीं
फ्लाइटअवेयर के उड़ान ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, गुरुवार रात 9:25 बजे (गुरुवार को 0125 GMT) तक, यूनाइटेड की 870 या 28% उड़ानें बुधवार को विलंबित रहीं। यूनाइटेड की यह रुकावट अलास्का एयरलाइंस द्वारा लगभग एक साल में दूसरी बार आईटी रुकावट के कारण लगभग तीन घंटे के लिए अपनी सभी उड़ानों को रोके जाने के कुछ हफ़्ते बाद आई है।
पहले भी रद्द हो चुकी हैं फ्लाइट
यह टेक्नोलॉजी इश्यू अमेरिका के विमानन क्षेत्र (America's aviation sector) में हाल के महीनों में आई कई समस्याओं की कड़ी में एक और मामला है। इससे पहले, पिछले महीने अलास्का एयरलाइंस को आईटी खराबी के कारण कई उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। इसी साल नेवार्क क्षेत्र में हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली बार-बार ठप हो चुकी है, जिससे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं।
इसके अलावा, जनवरी में वाशिंगटन के रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास एक यात्री विमान और एक सैन्य हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर में कई लोगों की जान चली गई थी, जिससे हवाई सुरक्षा को लेकर चिंताएं और गहरा गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications