अफगानिस्तान में 6 भारतीयों का अपहरण, तालिबान पर शक, विदेश मंत्रालय ने अफ्गान सरकार से किया संपर्क

काबुल। अफगानिस्तान में 6 भारतीयों का अपहरण करने की खबर आ रही है। अफगानिस्तान मीडिया के मुताबिक, बाघलान इलाके से बंदूकधारियों ने एक भारतीय कंपनी में काम करने वाले कुल सात लोगों को बंदूक के बल पर अगवा कर लिया है। इसमें अफगानी नागरिक को भी अगवा किया गया है।

अफगानिस्तान में 6 भारतीयों का हुआ अपहरण, तालिबान पर शक

अफगानिस्तान के स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, निजी इलेक्ट्रिसिटी कंपनी में जहां वे काम करते है, वहां उस इलाके में यात्रा कर रहे थे, तभी उनका अपहरण हो गया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के पीछे तालिबान का हाथ हो सकता है। वहीं, तालिबान या अन्य किसी आतंकी संगठन ने अभी तक इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि हम अफगानिस्तान में बाघलान प्रांत से भारतीय नागरिकों के अपहरण से अवगत हैं। हम अफगान अधिकारियों के संपर्क में हैं और आगे के जानकारियों का पता लगाया जा रहा है।

अफगानिस्तान में कई भारतीय मजदूर और इंजीनियर काम कर रहे हैं। हाल ही के दिनों में अफगानिस्तान में तालिबान का आतंक एक बार फिर तेजी से उभरा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+