UNGA में रूस के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव के पक्ष में आए 140 देश, भारत समेत 38 देशों ने नहीं की वोटिंग

न्यूयॉर्क, मार्च 25। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को 1 महीना होने जा रहा है और तमाम अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं युद्ध को खत्म कराने में लगी हुई हैं। इसके लिए रूस पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में यूक्रेन के अंदर मानवीय संकट को लेकर एक प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव रूस के खिलाफ था। UNGA में इस प्रस्ताव का 140 देशों ने समर्थन किया है, जबकि 5 देशों ने इसके खिलाफ वोटिंग की। भारत समेत कुल 38 देशों ने वोटिंग से अलग रहने का फैसला किया।

UNGA resolution

रूस से जंग को बंद करने की हुई मांग

ANI की खबर के मुताबिक, रूस के खिलाफ लाए गए इस प्रस्ताव के लिए रूस, बेलारूस, इरिट्रिया, नॉर्थ कोरिया और सीरिया ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, जबकि 38 देशों ने वोटिंग से दूर होने का फैसला किया। आपको बता दें कि UNGA में पेश किए गए इस प्रस्ताव में यूक्रेन में आए मानवीय संकट और रूस के हमलों के खिलाफ एकजुटता के लिए यह प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव के जरिए यह मांग की गई कि रूस अपनी तरफ से इस जंग को बंद कर दे।

UNGA में भी भारत ने वोटिंग से बनाई थी दूरी

आपको बता दें कि इससे पहले भारत ने यूएनजीए में रूस के खिलाफ इसी तरह के एक प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया था। यूएनजीए ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निंदा करने के लिए भारी मतदान किया था। UNGA में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि, भारत ने इस प्रस्ताव से इसलिए परहेज किया क्योंकि हमें दुश्मनी को खत्म करने और मानवीय सहायता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। यह प्रस्ताव इन चुनौतियों से निपटने के लिए हमारी सोच से पूरी तरह मेल नहीं खाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+