'मेरे साथ रात बिताओ वर्ना मैं 20 लोगों को ले आऊंगा', यूक्रेनी महिला ने सुनाई उस दिन की आपबीती
नई दिल्ली, 28 अप्रैल: यूक्रेन पर रूसी हमले का तीसरा महीना शुरू हो चुका है। अभी बूचा में हुए नरसंहार का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब रूसी सैनिकों पर कई यूक्रेनी महिलाओं के साथ बलात्कार करने के आरोप लगे हैं। हाल ही में एक गर्भवती महिला ने जो खुलासा किया उसे सुनकर आपकी रूह कांप जाएगी, हालांकि रूसी सेना लगातार इन आरोपों से इनकार कर रही है।

नशे में धुत था सैनिक
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सैनिकों ने खेरसॉन गांव में एक किशोरी से बलात्कार किया। उस दौरान सैनिक पूरी तरह से नशे में धुत था। उसने कहा कि अगर तुम मेरे साथ सो जाती हो तो ठीक है, वर्ना मैं 20 और सैनिकों को लेकर आऊंगा और तुम्हारा बलात्कार करूंगा। इसके बाद उसने लड़की का गला घोंटा और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पहले मां को बुलाया
रिपोर्ट में बताया गया कि घटना के वक्त लड़की 6 महीने की गर्भवती थी और उसने परिवार के साथ बमबारी से बचने के लिए घर के तहखाने में शरण ली हुई थी। जब वो बच्चों के खाने के लिए बाहर गई तो उसे नशे में धुत एक सिपाही मिला। पीड़ित के मुताबिक उसने पहले मां को बुलाया और फिर कुछ पूछकर उसे जाने को कहा। इसके बाद सैनिक ने उसे बुलाया और कपड़े उतारने को कहा। जब लड़की ने मना किया तो उसने कहा कि अगर तुम ऐसा नहीं करोगी तो मैं 20 आदमियों को लेकर आऊंगा। वहीं एक अन्य रूसी सैनिक जो नशे में नहीं था, उसने उसे रोकने की कोशिश की।

दूसरे दिन भी मिली धमकी
पीड़ित ने कहा कि मुझे याद है कि उसकी नीली आंखें थीं, लेकिन अंधेरा था इस वजह से वो ज्यादा कुछ नहीं देख पाई। उसको अब इस बात का पछतावा हो रहा है कि वो खाना लेने निकली। लड़की ने कहा कि अगर मैं बाहर ना गई होती तो ना ही वो मुझे देखता और ना ही छूता। हालांकि इसके दूसरे दिन एक अन्य सैनिक आया और उसने उसको रेप की धमकी दी। सीएनएन ने बताया कि अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं हो पाई है।












Click it and Unblock the Notifications