हमारी अर्थव्यवस्था संभाल लीजिए... यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने भारत से लगाई गुहार, PM मोदी को बताया वैश्विक नेता

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन द्वारा पीएम मोदी की भूरी-भूरी प्रशंसा करने के बाद रूस के शत्रु देश यूक्रेन के पीएम ने भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। यूक्रेनी पीएम डेनिस शमाहाल ने पीएम मोदी को 'वैश्विक नेता' बताया है।

यूक्रेनी प्रधानमंत्री डेनिस शमाहाल ने भारत से अनुरोध किया कि वह यूक्रेन में छात्रों को वापस भेजकर अपनी अर्थव्यवस्था को बहाल करने और पहले की तरह व्यापार करने में मदद करे।

Ukraine Denis Shmyhal

इंडिया टुडे टीवी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, शमाहाल ने भारत को यूक्रेन के सबसे बड़े आर्थिक साझेदार बताया है। उन्होंने यूक्रेन में भारत की ओर से सहायता और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, "पीएम मोदी एक वैश्विक नेता हैं जो विश्व शांति के लिए काम कर रहे हैं। यूक्रेन का एक बड़ा हिस्सा अब शांतिपूर्ण है, और मैं भारत से अनुरोध करूंगा कि वह पहले की तरह छात्रों और व्यवसायों को भेजकर हमें आर्थिक वापसी में मदद करे।"

आपको बता दें कि यूक्रेन लगभग 2 सालों से रूस के साथ युद्ध में उलझा हुआ है। 24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो गया था जिसके बाद भारत ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों और काम कर रहे लोगों को वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन गंगा' शुरू किया। इस पहल के तहत छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीय नागरिकों को निकाला गया।

फरवरी 2022 से रूस के साथ युद्ध में उलझे यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन की अर्थव्यवस्था में 30 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। यह 30 वर्षों में सबसे तीव्र आर्थिक गिरावट थी।

युद्ध ने बड़े पैमाने पर मौत और विनाश का कारण बना और रक्षा खर्च को बढ़ाते हुए लाखों यूक्रेनियन को विस्थापित किया।

यूक्रेनी प्रधानमंत्री शमाहाल ने यह भी कहा कि उनका देश, यूरोपीय संघ और नाटो 31 सदस्य का हिस्सा बनने के लिए "कुछ भी करेगा।" यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने कहा कि अन्य देशों को युद्ध रोकने के लिए रूस पर दबाव डालना चाहिए। श्यामल ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेनी क्षेत्रों को मुक्त कराने के लिए भी कहा।

उन्होंने आगे कहा, "हमें अपने सहयोगियों से हथियारों और मानवीय सहायता के मामले में मदद मिल रही है, लेकिन दुर्भाग्य से, आवश्यकताएं इतनी अधिक हैं कि हमें अधिक से अधिक मदद और समर्थन की आवश्यकता है।"

भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए, यूक्रेनी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने भारत को परिभाषित करने वाले लोकतंत्र और विविधता में एकता के मूल्यों की भी प्रशंसा की।

a
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+