यूक्रेन के हेलिकॉप्टरों ने रूसी हवाई क्षेत्र में की एंट्री, Fuel डिपो पर किया हमला
नई दिल्ली, 01 अप्रैल: यूक्रेन ने इस सप्ताह की शुरुआत में एमआई-24 हेलिकॉप्टरों द्वारा से रूस के हवाई क्षेत्र में ना केवल एंटी की बल्कि पश्चिमी रूस के एक ईंधन स्टोरेज डिपो पर हमला किया। रूसी धरती पर यूक्रेन द्वारा पहली बार हवाई हमले की सूचना दी गई।
Recommended Video

इसका एक वीडियो भी सामने आया है इस वीडियो में दिखाया गया है कि रूस के बेलगोरोड में एक ईंधन भंडारण डिपो पर हेलीकॉप्टरों ने कई मिसाइलें दागीं, जिसके बाद एक भयंकर विस्फोट हुआ।
रूस ने पहली बार यूक्रेनी हमले की सूचना दी
एमआई-24 हेलिकॉप्टरों द्वारा की गई एयर स्ट्राइक युद्ध शुरू होने के बाद से पहली बार रूस ने अपने क्षेत्र पर एक यूक्रेनी हवाई हमले की सूचना दी है।
हेलिकॉप्टर शुक्रवार की देर रात रूसी हवाई क्षेत्र में घुस गए
कथित तौर पर हेलिकॉप्टर शुक्रवार की देर रात रूसी हवाई क्षेत्र में घुस गए। डिपो के सुरक्षा कैमरे के फुटेज में आकाश में कम ऊंचाई से दागी गई मिसाइल के रूप में दिखाई देने वाली रोशनी की एक चमक दिखाई दी, जिसके बाद जमीन पर एक विस्फोट हुआ।
बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर ने दी ये जानकारी
बेलगोरोड क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर लिखा यूक्रेनी सेना के दो हेलीकॉप्टरों द्वारा किए गए हवाई हमले के कारण पेट्रोल डिपो में आग लग गई, जो कम ऊंचाई पर रूसी क्षेत्र में प्रवेश कर गया।उन्होंने कहा कि दो कर्मचारी घायल हो गए।
यूक्रेन ने क्या इस हमले की जिम्मेदारी ली
यूक्रेन ने कहा कि वह बेलगोरोड में ईंधन डिपो में भीषण आग की जिम्मेदारी की न तो पुष्टि कर सकता है और न ही इनकार कर सकता है।बेलगोरोड यूक्रेनी शहर खार्किव से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जिसे 24 फरवरी को मास्को द्वारा यूक्रेन में सैनिकों को भेजने के बाद से रूसी सेना द्वारा कुचल दिया गया है। शहर ने पास के पूर्वी यूक्रेन में लड़ने वाले रूसी सैनिकों के लिए एक रसद केंद्र के रूप में कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications