Video: आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर से टकराई यूक्रेनी मिसाइल, देखिए कैमरे में कैद हुआ भयानक मंजर

कीव, 05 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 10वां दिन है। रूस एक के बाद एक यूक्रेन के शहरों पर कब्जा जमाता जा रहा है। वहीं रूस को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेनी वायु सेना कमान ने दावा किया है कि वे बड़ी तादात में रूस के सैन्य उपकरणों को नष्ट करने में कामयाब रहे। वहीं आज यूक्रेन ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि, उन्होंने चेर्निहाइव के बाहरी इलाके में रूसी हैलीकॉप्टर को मार गिराया है।

पलक झपकते ही ढेर हुआ हेलीकॉप्टर

पलक झपकते ही ढेर हुआ हेलीकॉप्टर

यूक्रेन की ओर से जारी किए गए वीडियो में दिख रहा है कि, एक रूसी केए-50 हेलीकॉप्टर खेतों के उपर से तेजी से उड़ता हुआ जा रहा है। तभी यूक्रेनी सैनिक उस पर निशाना साधकर मिसाइल दाग देते हैं। मिसाइल उस हेलीकॉप्टर से टकरती है। चंद पलों में हेलीकॉप्टर आग का गोला बन जाता है और कुछ ही दूरी पर जा गिरता है। इसके बाद उसमें भारी विस्फोट हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पूरी घटना को यूक्रेनी सेना ने फिल्माया है।

इस अटैकिंग हेलीकॉप्टर को वेयरवोल्फ से नाम से जाना जाता है

इस अटैकिंग हेलीकॉप्टर को वेयरवोल्फ से नाम से जाना जाता है

कुछ लोगों ने अनुमान लगाया है कि यूक्रेन द्वारा मार गिराया गया ये हेलीकॉप्टर कामोव Ka-50 ब्लैक शार्क था। जिसे "वेयरवोल्फ" भी कहा जाता है। यह रूस का सिंगल-सीट अटैक हेलीकॉप्टर है। ये एक हाई परफॉर्मेस कॉम्बेट हेलीकॉप्टर है। जो दिन और रात दोनों कंडीशन में उड़ान भर सकता है। इसकी फायरवापर एयर टारगेट तक गिरा देती है। इसमें ऐसा मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं, जो टैंकों और बख्तरबंद गाड़ियों को तबाह कर देती हैं।

वीडियो की यूक्रेन सरकार ने की पुष्टि

वीडियो की यूक्रेन सरकार ने की पुष्टि

वहीं कुछ लोग इसे एमआई-24 हेलीकॉप्टर बता रहे हैं। हालांकि इसे लेकर अभी पुख्ता जानकारी समाने नहीं आ पाई है। वहीं रूस की ओर से भी इस घटना की पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, यूक्रेन के सामरिक संचार विभाग के आधिकारिक फेसबुक पेज ने इस वीडियो को पोस्ट कर रूसी हैलीकॉप्टर गिराने का दावा किया है। जिसमें लिखा है कि, एक घंटे पहले, हमलावर देश के एक और हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया है। इस ऑपरेशनल वीडियो के लिए धन्यवाद!

देखें वीडियो

यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने दावा किया है उन्होंने अब तक रूस के 10 हजार ट्रूपर्स, 39 प्लेन, 40 हेलीकॉप्टर, 269 टैंक को तबाह कर दिया है। यूएनआईएएन के अनुसार, 269 टैंक, 945 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 105 आर्टिलरी सिस्टम, 50 एमएलआरएस, 19 वायु रक्षा, 39 विमान और 40 हेलीकॉप्टर भी खो गए थे। 409 मोटर वाहन, दो छोटी स्पीडबोट, 60 ईंधन टैंक और तीन परिचालन और सामरिक यूएवी को मार गिराया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+