Ukraine War: दक्षिण पश्चिम रूस में शरणार्थियों के आश्रय स्थल पर हमला, एक की मौत, दो घायल
Ukraine War के बीच दक्षिण पश्चिम रूस में शरणार्थियों के आश्रय स्थल पर हमले की खबर है। इस घातक स्थान पर अटैक के कारण एक की मौत हुई है, जबकि दो घायल हुए हैं।

Ukraine War इस दशक की सबसे गंभीर मानवीय त्रासदी बनती जा रही है। यूक्रेन की राजधानी में रूसी सेना की आक्रामक कार्रवाई के बीच ताजा घटनाक्रम में दक्षिण पश्चिम रूस में शरणार्थियों के आश्रय स्थल पर हमले की खबर है।
टकराव पर समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने कहा कि shelter पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा, यूक्रेनी सैनिकों ने दक्षिण-पश्चिमी रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक आश्रय स्थल पर गोलाबारी की।
ग्लैडकोव ने अपने टेलीग्राम हैंडल पर लिखा, एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए और उन्हें गंभीर हालत में गहन देखभाल में भर्ती कराया गया। एक पीड़ित के पेट में गहरा घाव हो गया, दूसरे को चोट लग गई। छाती में गहरे घाव हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है। मरीजों को आवश्यक उपचार मिल रहा है।
हमलों और गोलीबारी की रिपोर्ट्स के बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने पत्रकारों को बताया कि क्षेत्रीय प्रमुखों, आपात स्थिति मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मॉस्को पर ड्रोन हमले के बारे में अपडेट किया गया।
Recommended Video
TASS की रिपोर्ट के अनुसार, दिमित्री पेसकोव ने कहा, राष्ट्रपति को रक्षा मंत्रालय से संबंधित एजेंसियों, मॉस्को के मेयर और गवर्नर से, आपात स्थिति मंत्रालय से लाइव जानकारी भेजी गई। सभी ने सही तरीके से काम किया। वायु रक्षा प्रणाली ने भी अच्छा काम किया। टास 1904 में स्थापित रूस की सरकारी समाचार एजेंसी है।
खबरों के अनुसार, मंगलवार सुबह यूक्रेनी ड्रोन ने मास्को और आसपास के क्षेत्रों पर हमला किया। रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले में आठ मानव रहित हवाई वाहन शामिल थे, जिनमें से पांच को पैंटिर-एस मिसाइल प्रणाली द्वारा मार गिराया गया। तीन को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से काबू किया गया।
मास्को में हमले के बाद दो लोग जख्मी हुए। कई इमारतों को न्यूनतम क्षति हुई। अल जज़ीरा की खबर के अनुसार, रूस ने मई की शुरुआत से ही यूक्रेन की राजधानी कीव में लगभग हर रात मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, रूस का लक्ष्य न केवल बुनियादी ढांचे बल्कि यूक्रेन के मनोबल को भी नुकसान पहुंचाना है। खबर के अनुसार, रूस के हमले में करीब 30 साल की महिला की मौत हो गई। इस महीने कीव पर रूसी मिलिट्री ने 17वां हवाई हमला किया है।












Click it and Unblock the Notifications