यूक्रेन ने किया ICJ का रुख, कहा- रूसी सैन्य अभियानों को तत्काल रोकने का आदेश दिया जाए
यूक्रेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) से रूस के साथ चल रहे संघर्ष में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए रूसी सैन्य अभियानों को तुरंत निलंबित करने की मांग की।
कीव, 7 मार्च। यूक्रेन ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) से रूस के साथ चल रहे संघर्ष में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए रूसी सैन्य अभियानों को तुरंत निलंबित करने की मांग की। सोमवार को आईसीजे में रूस-यूक्रेन युद्ध पर सुनवाई शुरू हो गई। आज यूक्रेन अपना पक्ष रख रहा है और मंगलवार को रूस अपना पक्ष रखेगा। हालांकि रूस ने इस सुनवाई में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन आईसीजे में चल रही इस सुनवाई पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं।

रूस ने नहीं लिया सुनवाई में हिस्सा
बता दें कि यूक्रेन ने आईसीजे में रूस के खिलाफ नरसंहार के अपराध की रोकथाम और नरसंहार के अपराध की सजा के संबंध में संयुक्त राष्ट्र की अदालत में एक तत्काल मामला दर्ज किया था। आईसीजे में हुई मौखिक सुनवाई में रूसी संघ ने हिस्सा नहीं लिया।
रूस को युद्ध रोकने का आदेश के आईसीजे
अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में यूक्रेन के राष्ट्रपति के स्थायी प्रतिनिधि एंटोन कोरिनेविच ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब यूक्रेन को अंतरराष्ट्रीय कानून को लेकर रूस के अनादर को झेलना पड़ा है। अब दुनिया रूस के अनादर और उसकी क्रूरता को समझती है। दुनिया रूस के राष्ट्रपति पुतिन के झूठ और यूक्रेन के नागरिकों के जान गंवाने को समझती है। एंटोन ने कहा कि आईसीजे को तुंरत इस युद्ध को समाप्त करने का आदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उस इमारत में हैं जिसे शांति महल कहा जाता है, जबकि मेरा देश आक्रामकता का सामना कर रहा है। हम रूसी बमों और मिसाइलों की आक्रामकता देख रहे हैं। हमारे लाखों लोग खतरे में हैं। 15 लाख से ज्यादा लोग देश छोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: Gold Price Today: रिकॉर्ड स्तर से 9000 रू सस्ता बिक रहा है सोना, खरीदारी से पहले जानें आज की कीमत
क्रीमिया विवाद को लेकर पहले से चल रही है सुनवाई
गौरतलब है कि आईसीजे में पहले ही दोनों देशों के बीच जारी क्रीमिया विवाद को लेकर सुनवाई चल रही है। आपको बता दें कि रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप पर हमला किया। इस हमले के बाद रूस ने क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था और रूस समर्थक विद्रोहियों वाले इलकों डोनेट्स्क और लुगांस्क को स्वतंत्र घोषित कर दिया था।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications