Russia-Ukraine War: रूस की नौसेना का निकल रहा दम? यूक्रेन ने शक्तिशाली पनुडुब्बी को डूबोया, बहुत बड़ा झटका

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की सेना ने दावा किया है, कि उसने क्रीमिया के बंदरगाह में एक रूसी पनडुब्बी को डुबो दिया है, जो पिछले ढाई सालों से युद्ध लड़ रही पुतिन की सेना के लिए बहुत बड़ा झटका है।

यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने शनिवार को एक बयान में कहा है, कि रोस्तोव-ऑन-डॉन पनडुब्बी को शुक्रवार को सेवस्तोपोल के बंदरगाह में निशाना बनाया गया है।

Russia-Ukraine War

जनरल स्टाफ ने बिना कोई सबूत दिए बिना कहा, कि "पनडुब्बी मौके पर ही डूब गई।"

अगर पुष्टि हो जाती है, कि यूक्रेन ने वास्तव में रूसी पनडुब्बी को मार दिया है, तो रूस की नौसेना के लिए ये एक बहुत बड़ा झटका होगा, जिसके बारे में यूक्रेन पहले से ही दावा करता रहा है, कि वो पहले ही काला सागर में तैनात रूसी नौसेना के एक तिहाई हिस्से को खत्म कर चुका है।

हालांकि, फिलहाल स्वतंत्र रिपोर्ट्स में यूक्रेन के दावे की पुष्टि नहीं हो पाई है और रूसी रक्षा मंत्रालय की तरफ से भी अभी तक यूक्रेन के दावे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने दावा किया है, कि पनडुब्बी रोस्तोव-ऑन-डॉन का नुकसान "एक बार फिर साबित करता है कि काले सागर के यूक्रेनी क्षेत्रीय जल में रूसी बेड़े के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है।" यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने हमले की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, कि सेवस्तोपोल के बंदरगाह पर हमला होने के बाद "एक रूसी पनडुब्बी काले सागर की तलहटी में चली गई। हमले के बाद पनडुब्बी डूब गई। शानदार काम, योद्धाओं।"

रूस ने 2014 में प्रायद्वीप पर कब्जा करने के बाद से क्रीमिया पर कब्जा कर लिया है। दो साल से ज्यादा समय पहले यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद से, यह कीव की सेनाओं के छिटपुट हमलों का सामना कर रहा है।

रूस के लिए बहुत बड़ा झटका

सेवस्तोपोल के रूसी गवर्नर मिखाइल रज़्वोझायेव ने कहा, कि शनिवार को पनडुब्बी रक्षा अभ्यास हो रहे थे और "शहर में सब कुछ शांत है।"

हालांकि, शनिवार को एक पोस्ट में रूसी सैन्य ब्लॉगर बोरिस रोजहिन ने कहा है, कि सेवस्तोपोल में जहाज मरम्मत संयंत्र, जहां पनडुब्बी डॉक की गई थी, वहां हमला हुआ है।

2014 में कमीशन की गई, रोस्तोव-ऑन-डॉन पनडुब्बी एक 73.8-मीटर लंबी किलो II-क्लास पनडुब्बी है और इसमें 52 चालक दल हैं। 3,100 टन के जलमग्न विस्थापन के साथ, डीजल-इलेक्ट्रिक-संचालित पोत कलिब्र क्रूज मिसाइलों को ले जा सकता है।

CNN के सैन्य विश्लेषक सेड्रिक लीटन ने कहा, कि कलिब्र मिसाइलों से लैस रूसी सैन्य संपत्तियों को नष्ट करना कीव की सैन्य रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि रूस ने कलिब्र और इसके जैसे मिसाइलों का इस्तेमाल बिजली संयंत्रों जैसे महत्वपूर्ण यूक्रेनी बुनियादी ढांचे पर हमला करने के लिए किया है।

लीटन ने कहा, "इस पनडुब्बी को मारना बहुत बड़ी बात है।"

यूक्रेन ने पहले भी रोस्तोव-ऑन-डॉन को निशाना बनाया है। यूक्रेन के जनरल स्टाफ के अनुसार, सितंबर 2023 में यूक्रेनी मिसाइल हमले में पनडुब्बी को "गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त" कर दिया गया था। उस हमले के बाद, ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी तस्वीरों सहित ओपन-सोर्स खुफिया तस्वीरों से पता चला था, कि मंत्रालय ने जो कहा वह "विनाशकारी क्षति" थी। लेकिन यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने कहा, कि रोस्तोव-ऑन-डॉन की मरम्मत की गई और हाल ही में सेवस्तोपोल बंदरगाह के पानी में इसका टेस्ट किया गया था।

कीव की सेनाओं ने रूस के काला सागर बेड़े को निशाना बनाकर लगातार कामयाबी हासिल की है, जिसमें मिसाइल हमले और समुद्री ड्रोन हमले शामिल हैं।

20 से ज्यादा रूसी नौसैनिक जहाजों को अब तक निष्क्रिय या नष्ट किया जा चुका है, जो पूरे बेड़े का एक तिहाई है। हालांकि यूक्रेन के पास अपनी कोई नौसेना नहीं है, लेकिन तकनीकी इनोवेशन, दुस्साहस और रूसी सेना की लापरवाही ने उसे काला सागर के ज्यादातर हिस्से में बढ़त दिला दी है।

युद्ध में रूस की सबसे बड़ी नौसैनिक हार अप्रैल 2022 में गाइडेड-मिसाइल क्रूजर मोस्कवा का डूबना था।

पिछले साल अक्टूबर में, सैटेलाइट इमेजरी ने संकेत दिया कि रूस ने यूक्रेनी हमलों की एक श्रृंखला के बाद अपने कुछ नौसैनिक जहाजों को सेवस्तोपोल से दूर ट्रांसफर कर दिया था।

यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने कहा, कि पनडुब्बी पर हमला करने के अलावा, यूक्रेनी बलों ने शुक्रवार को चार एस-400 एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल लांचरों को भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है।

लीटन ने कहा, कि एंटी-एयरक्राफ्ट बैटरियों के नष्ट होने से क्रीमिया के ऊपर आसमान में सुराख कर दिया है, जिससे अब यूक्रेनी सेना क्रीमिया में रूसी संपत्तियों को निशाना बना सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+