यूक्रेन की अकल आई ठिकाने पर.. मां काली को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट पर दो दिनों बाद मंत्री ने मांगी माफी
तस्वीर में विस्फोट के बाद के गुबार में काली माता को अपमानजनक हालत में दिखाया गया था, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी सख्त प्रतिक्रिया दी जा रही है।

Ukraine Kali Conflict: दो दिन पहले यूक्रेन के मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने यूक्रेन की युद्ध की तबाही को मां काली से जोड़ते हुए बेहद आपत्तिजनक और नाकाबिल-ए-बर्दाश्त फोटो ट्वीट किया था, जिसके बाद भारतीय लोगों का गुस्सा यूक्रेन के खिलाफ फूट पड़ा था।
ट्वीट को तो करीब 24 घंटे के बाद हटा लिया गया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद ऐसा लग रहा है, कि यूक्रेन की अकल ठिकाने आई है और अब जाकर यूक्रेन की एक मंत्री ने माफी मांगी है।
यूक्रेन के उप विदेश मंत्री एमीन झापरोवा ने मंगलवार को देश के रक्षा मंत्रालय द्वारा देवी काली की एक तस्वीर ट्वीट किए जाने को लेकर 2 दिनों के बाद माफी मांगी है। यूक्रेनी मंत्री ने उस वक्त माफी मांगी है, जब आपत्तिजनक फोटो को लेकर भारतीयों ने जमकर यूक्रेन को फटकार लगाई थी और भारत सरकार से यूक्रेन को दी जाने वाली मानवीय सहायता रोकने की मांग की थी।
यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री ने मांगी माफी
यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमिने झापरोवा ने कहा, "यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने मां देवी काली की जो विकृत तस्वीर पोस्ट की थी, उसके लिए हमें बहुत पछतावा है। और यह यूरोपीय देश "अद्वितीय भारतीय संस्कृति का सम्मान करता है और भारत से समर्थन की अत्यधिक सराहना करता है"।
यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री ने माफी वाला ट्वीट उस वक्त किया है, जब यूक्रेन को लगने लगा, कि भारत में गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय लोगों ने कहना शुरू कर दिया था, कि यूक्रेन की मदद ना करके भारत ने सही किया है और अब भारत, युद्ध में रूस की मदद करेगा।
वहीं, सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ सलाहकार कंचन गुप्ता ने तस्वीर को "हिंदू भावनाओं पर हमला" बताया था और उन्होंने आपत्तिजनक तस्वीर के लिए यूक्रेन से माफी की मांग की थी। कई भारतीय लोगों ने यूक्रेन सरकार की यह कहते हुए आलोचना की थी, कि वह भारत से मदद मांगने के बाद यूक्रेन, हिन्दुओं के लिए पूजनीय देवी काली मां का अपमान कर रहा है।
यूक्रेन की उप-विदेश मंत्री एमिने झापरोवा ने पिछले महीने भारत का दौरा किया था और युद्ध शुरू होने के बाद भारत का दौरा करने वाली वो पहली यूक्रेनी नेता थीं।
क्या था मां काली पर विवादित ट्वीट?
यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से हिन्दुओं की देवी काली माता की विवादित तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसे यूक्रेन ने 'वर्क ऑफ आर्ट' बताया था। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के इस फोटो पर सख्त प्रतिक्रियाएं दी जा रही थीं और एक ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया है, कि मां काली विनाश की प्रतीक है और ऐसा लग रहा है, कि यूक्रेन को अपना विनाश काफी नजदीक दिख रहा है।
यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने जो तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थीं, उसमें दो तस्वीरों को आपस में मिलाया गया था। एक तस्वीर में बम धमाके के बाद आकाश में विस्फोट के गुबार को दिखाया गया है। वहीं, दूसरी तस्वीर में काली माता की विकृत तस्वीर को रखा गया था। 30 अप्रैल को यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय की तरफ से पोस्ट की गई इस तस्वीर में मां काली को हॉलीवुड की अभिनेत्री मर्लिन मुनरो की तरह प्रदर्शित किया गया था, जिसमें मां काली के गले में नरमुंडों की माला और उनकी जीभ बाहर निकली हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications