रूस-यूक्रेन युद्ध: अमेरिकी संसद में जेलेंस्की का संबोधन, रूसी हमले की पर्ल हार्बर और 9/11 से की तुलना
वाशिंगटन, 16 मार्च: रूस और यूक्रेन के बीच भयानक जंग जारी है। रूस का 21 दिनों से लगातार यूक्रेन पर हमला जारी है। इस युद्ध में रूसी सेना अपनी मिसाइलों और गोलीबारी से शहरों को दो तबाह कर दे रहे हैं, लेकिन यूक्रेन के हौसलों को नहीं तोड़ पा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि उसकी सेना ने रूसी आर्मी को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन के मुताबिक अब तक 13 हजार 800 सैनिकों को मारने के अलावा रूसी सैन्य उपकरणों को भी नष्ट कर दिया है। वहीं अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया। इस दौरान अपने देश में रूस के युद्ध की भयावहता की तुलना उन्होंने पर्ल हार्बर और 9/11 के हमलों से की।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को अमेरिकी संसद में उनके संबोधन के बाद बाद स्टैंडिंग ओवेशन दिया गया। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस दौरान अपने देश में रूसी हमले की भयावहता की तुलना पर्ल हार्बर और 9/11 के हमलों से की। जेलेंस्की ने कहा कि यह एक ऐसा आतंक है, जिसे 80 साल से यूरोप ने नहीं देखा था। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि पर्ल हार्बर को याद रखें, 7 दिसंबर, 1941 की भयानक सुबह, जब आप पर हमला करने वाले विमानों से आपका आकाश काला था।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिका की संसद को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने शपथ ली है कि हमारा देश हार नहीं मानेगा। जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन पर हमला केवल यूक्रेन के लिए नहीं है। यह लोकतंत्र, स्वतंत्रता और अपना खुद का रास्ता चुनने के बारे में है। इसी के साथ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मिली मदद पर शुक्रिया किया, जिसके बाद अमेरिकी सांसदों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया।
एक बार फिर नो फ्लाई जोन की मांग
वहीं अपने संबोधन जेलेंस्की ने रूसी हवाई हमलों से निपटने के लिए यूएस से और हथियार मुहैया कराने की मांग की। इस दौरान जेलेंस्की ने हमें सटीक रूप से मारने के लिए ड्रोन का रूस इस्तेमाल कर रहे हैं। यह एक ऐसा आतंक है। जिसे यूरोप ने 80 वर्षों से नहीं देखा है और हम पूरी दुनिया से इस आतंक का जवाब मांग रहे हैं। जेलेंस्की ने यूक्रेन के आसमान की रक्षा के लिए एक बार फिर नो-फ्लाई जोन की अपील की। इसी के आगे कहा कि सभी अमेरिकी कंपनियों को फौरन रूस छोड़ देना चाहिए। वहीं सभी अमेरिकी बंदरगाहों को रूसी सामानों के लिए बंद कर दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications