‘नाटो मेंबर बनने के लायक नहीं है यूक्रेन’, वादा करने के बाद एक बार फिर से जो बाइडेन ने दिया जेलेंस्की को झटका

रूस-यूक्रेन में युद्ध के बीच लिथुआनिया में 11-12 जुलाई को नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। ऐसा माना जा रहा था कि इस सम्मेलन में यूक्रेन की सदस्यता को लेकर चर्चा हो सकती है।

हालांकि आयोजन से 2 दिन पहले ही अमेरिका ने यूक्रेन को लेकर ऐसी बात कह दी है जिससे जेलेंस्की को बस निराशा ही हाथ लगेगी। अमेरिका ने साफ-साफ कह दिया है कि यूक्रेन को अभी नाटो में शामिल नहीं किया जा सकता है।

Ukraine not ready for NATO membership

सीएनएन के साथ एक खास इंटरव्‍यू में अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि यूक्रेन, नाटो में शामिल होने के लिए अभी तैयार नहीं है। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन को रूस के साथ जारी यूक्रेन युद्ध को खत्‍म करने की जरूरत है, तभी नाटो इस बारे में कुछ सोच सकता है।

बाइडन के इस बयान को यूक्रेन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि यूक्रेन लंबे वक्त से नाटो में शामिल होने का अनुरोध करता आ रहा है।

बाइडन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता युद्ध के बीच में नाटो में इस बात पर अभी आम सह‍मति है कि यूक्रेन को नाटो के परिवार में लाया जाए या नहीं। हम नाटो क्षेत्र के हर इंच को अपने कब्जे में लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह एक प्रतिबद्धता है जिसे हम सभी ने निभाया है, चाहे कुछ भी हो। अगर युद्ध चल रहा है तो हम सभी युद्ध में हैं।'

बाइडन ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से इस मुद्दे पर विस्तार से बात की है। उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति से कहा है कि प्रक्रिया पूरी होने तक अमेरिका, यूक्रेन के लिए सुरक्षा और हथियार प्रदान करना जारी रखेगा जैसा कि वह इजरायल के लिए करता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमें यूक्रेन को नाटो में शामिल होने के योग्य बनाने के लिए एक तर्कसंगत रास्ता तैयार करना होगा। नाटो हमेशा से खुले दरवाजे वाली नीति का पालन करता आया है।"

जो बाइडन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि वोटिंग कराई जानी चाहिए क्योंकि बाकी योग्यताएं भी पूरी नहीं हुई हैं जिसमें लोकतंत्रीकरण और कुछ और मसले शामिल हैं।' बाइडेन ने कहा कि नाटो मेंबर बनने के लिए यूक्रेन को भी उन सभी शर्तों को मानना होगा, जिन्हें बाकी देश मानते हैं।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन ने यूक्रेन को लेकर ऐसी बातें कही हैं। बीते महीने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि यूक्रेन को नाटो की सदस्यता दिलाने के लिए हम कोई स्पेशल इंतजाम नहीं करेंगे। यूक्रेन को हमारे भरोसे नहीं रहना चाहिए। बाइडेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लिए लिए सदस्यता से जुड़ा कोई स्टैंडर्ड को कम नहीं करवाएगा।

आपको बता दें कि यूक्रेन की नाटो मेंबरशिप को लेकर अमेरिका का रुख हाल में ही बदला है। इससे पहले अमेरिका ने कहा कि वह यूक्रेन के नाटो सदस्य बनने में आने वाले सारे बड़ी चुनौतियों को हटा देगा। आपको बता दें कि यूक्रेन में नाटो को शामिल करने की मांग बहुत पुरानी है।

खारेस्ट में वर्ष 2008 में हुए नाटो के शिखर सम्मेलन में पहली बार यूक्रेन को नाटो का हिस्सा बनाने पर सहमति जताई गई थी। इस दौरान नाटो के हर मेंबर ने यूक्रन को गठबंधन में शामिल करने पर सहमति जताई थी। हालांकि 15 साल बाद भी यूक्रेन का नाटो मेंबर बनने का सपना अधूरा ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+