यूक्रेन जिंदा है और कभी नहीं करेगा सरेंडर... अमेरिका में कांग्रेस के सामने गरजे जेलेंस्की, मांगे हथियार
रूस ने इसी साल 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण किया था और यूक्रेन युद्ध के 300 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी तक रूस युद्ध को जीत नहीं पाया है। वहीं, रिपोर्ट है कि, रूस नये सिरे से आक्रमण की तैयारी कर रहा है।

Volodymyr Zelenskyy in America: रूस के साथ शुरू हुए युद्ध के बीच पहली बार विदेश दौरे पर अमेरिका पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करते हुए ऐलान कर दिया, कि यूक्रेन सरेंडर नहीं करेगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस की एक संयुक्त बैठक को संबोधित किया है, जिसका मकसद रिपब्लिकन सांसदों को रूस के खिलाफ अपने देश की रक्षा को जारी रखने के लिए राजी करना था।

कांग्रेस में गरजे यूक्रेनी सांसद
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि, "अमेरिकी कांग्रेस में होना और आपसे और सभी अमेरिकियों से बात करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। सभी तबाही और निराश माहौल के खिलाफ भी यूक्रेन नहीं गिरा। यूक्रेन जिंदा है और संघर्ष कर रहा है।" यूक्रेनी राष्ट्रपति के संबोधन को अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों ने खड़ा होकर अभिवादन किया और तालियां बजाईं। इस दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि, "हमने दुनिया में दिमाग की लड़ाई में रूस को हरा दिया।" जेलेंस्की के संबोधन के दौरान अमेरिकी कांग्रेस के तीन सदस्यों ने यूक्रेन का झंडा अपने हाथों में ले रखा था।

बाइडेन के साथ बैठक
अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करने के अलावा यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में बैठक की और बैठक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन को लगातार समर्थन देने का वादा किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के भाषण के दौरान पूरे संसद ने खड़े होकर तालियां बजाईं, जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के सांसद भी शामिल थे। अमेरिकी संसद में सीनेट और कांग्रेस, दोनों सदनों के सदस्यों को संयुक्त तौर पर संबोधित करने वाले नेताओं में अब जेलेंस्की भी शामिल हो गये हैं। अमेरिकी कांग्रेस में विदेशी नेताओं के संबोधित करने की प्रथा 1874 में शुरू हुई थी और ब्रिटिश प्रधान मंत्री विंस्टन चर्चिल के साथ ही कई वैश्विक नेता शामिल हैं।

यूक्रेन को नहीं किया जा सकता इग्नोर
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जोर देकर कहा कि, पूरी दुनिया अब आपस में जुड़ी हुई है, लिहाजा यूक्रेन में रूस के युद्ध को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि, "इस लड़ाई को रोका या स्थगित नहीं किया जा सकता है। इस उम्मीद के साथ इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, कि समुद्र से आकर कोई इसकी सुरक्षा प्रदान करेगा।" उन्होंने कहा कि, "संयुक्त राज्य अमेरिका से लेकर चीन तक, यूरोप से लैटिन अमेरिका तक, और हर देश से ऑस्ट्रेलिया तक, दुनिया इतनी परस्पर जुड़ी हुई है और एक दूसरे पर निर्भर है, कि किसी के लिए अलग रहकर रहना संभव नहीं है और इस तरह की लड़ाई के दौरान अलग रहकर सुरक्षित भी नहीं रहा जा सकता है।" उन्होंने कहा कि, "इस लड़ाई में हम दोनों देश एक सहयोगी हैं और अगला साल एक महत्वपूर्ण मोड़ होगा। और मुझे पूरा विश्वास है, कि यूक्रेन की बहादुरी और अमेरिकी संकल्प से हमारी आम स्वतंत्रता के भविष्य की गारंटी देगा। उस वैल्यूज को स्वतंत्रता मिलेगी, जिसके लिए हम डटे हुए हैं।"

'यूक्रेन कभी नहीं रहेगा अकेला'
वहीं, जेलेंस्की से बैठक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि, "आप कभी अकेले खड़े नहीं रहेंगे।" बाइडेन ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बैठना सम्मान की बात है। बाइडेन ने कहा कि, "हम युद्ध के दौरान लगातार बातचीत कर रहे हैं, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर बात करना सार्थक है।" बाइडेन ने कहा कि, "मैंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से कहा कि, संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेनी लोगों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जब तक इसकी जरूरत होगी।" राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि, "अमेरिकी लोग हर कदम पर आपके साथ हैं और हम आपके साथ रहेंगे। जब तक युद्ध चलेगा, हम आपके साथ रहेंगे।" बाइडेन ने कहा कि, "मुझे इस बात में कोई शक नहीं है, कि हम स्वतंत्रता की लौ बनाए रखेगें और प्रकाश बना रहेगा और अंधेरे पर उजाले की जीत होगी।"

यूक्रेन को अरबों डॉलर की मदद
यूक्रेनी राष्ट्रपति से बैठक के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए 1.85 अरब डॉलर के हथियार देने की घोषणा की है। अमेरिका अब यूक्रेन के पैट्रियट मिसाइस प्रणाली देगा, जिससे यूक्रेन काफी आसानी के साथ रूसी हवाई हमलों का मुकाबला कर पाएगा। आपको बता दें कि, पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम दुनिया के सबसे खतरनाक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में से एक है और यह टारगेट को काफी आसानी से सेट करते हुए उसे ध्वस्त कर देता है। इसके साथ ही पैट्रियट मिसाइलों की तैनाती के बाद यूक्रेन काफी आसानी के साथ रूसी मिसाइलों को आसमान में ही मार गिरा सकता है। पैट्रियट मिसाइल एक तरह से यूक्रेन की सीमा को अभेद्य बना सकता है। पैट्रियट मिसाइल एक बार में चार मिसाइलों को फायर कर सकता है और यह एक लॉंग रेंज एयर डिफेंस सिस्टम है। पैट्रियट मिसाइल सिस्टम इतना खतरनाक है, कि ये बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और एडवांस फाइटर जेट्स को भी मार गिरा सकता है।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications