रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने लगाया मार्शल लॉ, जानें क्या है मार्शल लॉ और इसके नियम
रूस के हमले के बाद यूक्रेन ने लगाया मार्शल लॉ, जानें क्या है मार्शल लॉ और इसके नियम
कीव, 24 फरवरी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन ने मार्शल लॉ लगाने की घोषणा की है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में 'मिलिट्री ऑपरेशन' के ऐलान के बाद यूक्रेन में राजधानी कीव समेत कुछ इलाकों में धमाके सुनाई दिए हैं। इसके बाद ही यूक्रेन ने मार्शल लॉ लगाने का ऐलान किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने 24 फरवरी 2022 को कहा, ''रूसी हमले के कारण देश में मार्शल लॉ घोषित कर दिया गया है।'' हालांकि 24 फरवरी 2022 को सुबह 7 बजे राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मार्शल लॉ की घोषणा करते हुए प्रतिबंधों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

मार्शल लॉ यूक्रेन में क्या है?
मार्शल लॉ यूक्रेन में इससे पहले 26 नवंबर 2018 को 30 दिनों के लिए लगाया गया था। इस दौरान यूक्रेन के 10 क्षेत्रों में मार्शल लॉ लागू किया गया था, जहां रूस से हमला की संभावना थी। उस वक्त 30 दिनों के लिए यूक्रेन की रक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मार्शल लॉ पेश किया गया था। मार्शल लॉ यूक्रेन में जंग की स्थिति में लगाया जाता है।
यूक्रेन में मार्शल लॉ की शुरूआत "मार्शल लॉ की कानूनी स्थिति पर" किया गया था। यूक्रेन में इसे सबसे पहले 2000 में अपनाया गया था। जिसके बाद मार्शल लॉ के नियमों में 2003, 2008, 2010, 2012 और 2014 में बदलाव भी किए गए हैं।

मार्शल लॉ के नियम क्या हैं?
मार्शल लॉ में लगभग सारी चीजें डायरेक्ट मिलिट्री कंट्रोल में चली जाती हैं। यूक्रेन में मार्शल लॉ के तहत सख्त प्रतिबंध लगाए गए हैं। जिसमें बैठकों, आंदोलनों और राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध लगाया गया है। मार्शल लॉ के दौरान प्रशासन विरोध प्रदर्शनों और हड़तालों पर प्रतिबंध लगा सकता है और आम लोगों को सैन्य सेवा के लिए भी बुलाया जा सकता है।

यूक्रेन की स्थिति अभी क्या है?
यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने हालिया बयान में कहा है कि रूस ने यूक्रेन पर 'पूरी तरह हमला शुरू कर दिया है। लेकिन यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा। लेकिन दुनिया पुतिन को बिल्कुल रोक सकती है। अब कार्रवाई का समय आ गया है।'' यूक्रेन की सेना ने एक अधिकारिक बयान जारी करते हु कहा है कि देश के पूर्वी हिस्से में उसके ठिकाने पर बमबारी की है। हालांकि रूस ने यूक्रेन के दावों से इनकार कर दिया है कि वह यूक्रेन के शहरों पर हमला कर रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने अधिकारिक बयान में कहा, वो यूक्रेन में सेना के बुनियादी ढांचों और वायु रक्षा और वायु सेना को टारगेट कर रहे है।












Click it and Unblock the Notifications