यूक्रेन ने देश के सबसे बड़े शहर खार्किव से रूस की सेना को खदेड़ा

यूक्रेन से खबर आ रही है है कि यूर्केनी सेना ने देश के सबसे बड़े शहर खार्किव से रूस की सेना को खदेड़ दिया है।

कीव, 27 फरवरी। रूस और यूक्रेन की सेना के बीच जबरदस्त लड़ाई चल रही है। आज दोनों देशों को युद्ध करते हुए चौथा दिन है। रूस की सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर हमला बोल दिया है। इसी बीच यूक्रेन से खबर आ रही है है कि यूर्केनी सेना ने देश के सबसे बड़े शहर खार्किव से रूस की सेना को खदेड़ दिया है। एक समाचार चैनल ने स्थानीय गवर्नर के हवाले से इस बाद की पुष्टि की है।

russia ukraine crisis

क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग्राम पर कहा कि खार्किव पूरी तरह से हमारे नियंत्रण में है। हमारी सेना ने रूसी सेना को खदेड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: देश की खातिर मिस यूक्रेन अनास्तासिया लेना ने उठाए हथियार, सेना में हुईं शामिल!

गवर्नर ने कहा कि यूक्रेन के पूर्वोत्तर शहर खार्किव की सड़कों पर रविवार को सेना ने रूसी सैनिकों से लड़ाई की और उन्हें शहर से खदेड़ने में कामयाब रहे। इससे पहले खबर आई थी रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर बड़े हमले कियाहै और रविवार तड़के एक गैस पाइपलाइन को भी उड़ा दिया है।

इसी बीच यूर्केन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दुनिया से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस की वोटिंग पावर खत्म करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि रूस की कार्रवाई नरसंहार पर आधारित है। उन्होंने यह भी कहा था कि यूक्रेन रूस से बाद करने को तैयार है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine Crisis: Natalia Kozhenova को Ukraine में फंसी फैमिली की चिंता | वनइंडिया हिंदी

    बातचीत के लिए राजी हुए दोनों देश

    इसी बीच खबर आ रही है कि रूस के अल्टीमेटम के बाद यूक्रेन बातचीत के लिए राजी हो गया है। यूक्रेन ने गोमेल, बेलारूस में बैठक की पुष्टि की है। यूक्रेन का प्रतिनिधिमंडल रूस से बातचीत करने के लिए गोमेल के लिए रवाना हो चुका है। अब देखना यह होगा कि इस बातचीत का क्या नतीजा निकलता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+