यूक्रेन संकट: बूचा नरसंहार के लिए अमेरिका ने रूसी सेना का ठहराया जिम्मेदार, कही ये बात
वाशिंगटन, 05 अप्रैल: रूस के यूक्रेन पर जारी हमले को एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ऐसे में दोनों के देशों के बीच अभी तक युद्धविराम की स्थिति नहीं पाई है। रूसी सेना यूक्रेन के शहरों में जमकर तबाही मचा रही है। इस बीच युद्धग्रस्त देश के बूचा शहर में रूसी सेना पर मानवता को शर्मसार करते हुए सारी हदें पार करने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। आरोप है कि रूसी सेना लाशों के क्रूरता कर रही, जिसके सबूत तक मिले हैं। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के नियंत्रण वाले शहर बुचा में सेना के नरसंहार की खबरों को युद्ध अपराधी बताया है तो दूसरी तरफ अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन ने इस अत्याचारों के लिए रूसी सेना को जिम्मेदार ठहराया है।

अपने बयान में पेंटागन ने कहा कि यूक्रेन के बुचा शहर में हुए अत्याचारों के लिए स्पष्ट रूप से रूसी सेनाएं जिम्मेदार हैं। यहां तक कि यह भी स्वीकार किया कि यह अभी तक निश्चित नहीं था कि क्षेत्र में कौन सी यूनिट काम कर रही थीं। पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक समाचार ब्रीफिंग में कहा, "मुझे लगता है कि यह ना सिर्फ हमारे लिए बल्कि दुनिया के लिए बिल्कुल स्पष्ट है कि रूसी सेना बुका में अत्याचार के लिए जिम्मेदार है।"
उन्होंने आगे कहा कि "अब वास्तव में कौन- कौन सी यूनिट, चाहे वे कॉन्ट्रैक्टर हों या चेचन कमांडो। मुझे नहीं लगता कि हम अभी कह सकते हैं। लेकिन हम निश्चित रूप से इस बात का खंडन नहीं कर रहे हैं कि ये अत्याचार रूसियों के हाथों हुआ है।" बता दें कि दुनिया में सबसे क्रूर लड़ाकों में रूस के चेचेन फाइटर्स का नाम आता है।
Recommended Video
गौरतलब है कि यूक्रेन के मारियूपोल, खारकीव के बाद रूसी सेना ने बूचा शहर में अपना जमकर आतंक मचाया हुआ है। यहां आम लोगों को सेना की तरफ से बुरी तरह से यातनाएं दी जा रही है। यहां तक की कुछ टॉर्चर चैंबर भी मिले हैं। बुचा की सड़कों से लाशों से जुड़े वीडियो और फोटोज लगातार सामने आ रहे हैं, जिसके बाद रूसी सेना की अमेरिका सहित कई दश निंदा कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications