Ukraine Submarine Attack: यूक्रेन का दावा, पहली बार समुद्र के नीचे से वार, रूसी सबमरीन पर अंडरवॉटर ड्रोन अटैक
Ukraine Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में समुद्री मोर्चे पर एक बड़ा और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी (SBU) ने दावा किया है कि उसने पहली बार अंडरवॉटर ड्रोन की मदद से रूस की एक पनडुब्बी को तबाह कर दिया है।
इस पनडुब्बी का इस्तेमाल यूक्रेन पर क्रूज़ मिसाइल हमलों के लिए किया जाता था। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि यह आधुनिक युद्ध के इतिहास में पहली ऐसी घटना है, जब किसी अंडरवॉटर ड्रोन ने सीधे दुश्मन की पनडुब्बी को निशाना बनाया।

Ukraine Submarine Attack: नोवोरोसिस्क बंदरगाह पर हमला
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला रूस के नोवोरोसिस्क बंदरगाह पर किया गया। यह बंदरगाह रूस का सबसे अहम ब्लैक सी नौसैनिक अड्डा माना जाता है। क्रीमिया में लगातार यूक्रेनी हमलों के बाद रूस ने अपने कई युद्धपोत और पनडुब्बियां यहीं स्थानांतरित कर दी थीं।
यूक्रेन की सुरक्षा सेवा ने बताया कि "सब सी बेबी" (Sub Sea Baby) नाम के अंडरवॉटर ड्रोन का इस्तेमाल कर यह हमला किया गया। SBU के बयान में कहा गया, "यूक्रेन पर कालिब्र क्रूज़ मिसाइल दागने वाली रूसी पनडुब्बी को हमारे अंडरवॉटर ड्रोन ने उड़ा दिया है।"
घाट पर खड़ी पनडुब्बी बनी निशाना
SBU के अनुसार, रूसी पनडुब्बी उस वक्त बंदरगाह पर घाट के पास खड़ी थी। यूक्रेनी एजेंसी ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें पानी से जोरदार विस्फोट होते हुए देखा जा सकता है। विस्फोट उसी जगह के पास हुआ, जहां पनडुब्बी और अन्य जहाज खड़े थे।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार अलेक्जेंडर कामिशिन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह "इतिहास में पहली बार है जब किसी अंडरवॉटर ड्रोन ने एक पनडुब्बी को निष्क्रिय किया है।"
400 मिलियन डॉलर की पनडुब्बी को नुकसान का दावा
यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, जिस पनडुब्बी पर हमला हुआ, वह वरशाव्यांका-क्लास यानी किलो-क्लास डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी थी। यह पनडुब्बी कम से कम चार कालिब्र क्रूज़ मिसाइल ले जाने में सक्षम होती है। रूस इन मिसाइलों का इस्तेमाल यूक्रेन के शहरों, बिजलीघरों और अन्य अहम ढांचों पर हमले में करता रहा है।
SBU का दावा है कि इस पनडुब्बी की कीमत करीब 40 करोड़ डॉलर है और उसे गंभीर नुकसान पहुंचा है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते रूस के लिए नई पनडुब्बी बनाना आसान नहीं होगा और इसकी लागत 50 करोड़ डॉलर तक पहुंच सकती है। यूक्रेनी सुरक्षा एजेंसी ने यह भी बताया कि "सब सी बेबी" अंडरवॉटर ड्रोन का इस्तेमाल पहले रूस के 'शैडो फ्लीट' से जुड़े तेल टैंकरों के खिलाफ भी किया जा चुका है।
नौसैनिक युद्ध में बड़ा बदलाव?
यूक्रेन के पास रूस जैसी बड़ी नौसेना नहीं है, लेकिन उसने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए रूस के ब्लैक सी फ्लीट को लगातार नुकसान पहुंचाया है। इन्हीं हमलों के कारण रूस को क्रीमिया के सेवस्तोपोल से अपने कई जहाज हटाने पड़े थे। यूक्रेनी नौसेना के प्रवक्ता दिमित्रो प्लेतेंचुक ने कहा कि पनडुब्बी जैसे बेहद सुरक्षित और कठिन लक्ष्य को निशाना बनाना समुद्री युद्ध में एक "टर्निंग पॉइंट" हो सकता है।
उनके मुताबिक, पनडुब्बी की मरम्मत करना बहुत मुश्किल होगा, क्योंकि इसके लिए उसे पानी से बाहर निकालना पड़ेगा, जिससे वह दोबारा हमलों के खतरे में रहेगी। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि नोवोरोसिस्क में तैनात रूस की चार पनडुब्बियों में से एक अब निष्क्रिय हो चुकी है, जिनमें से तीन कालिब्र मिसाइल ले जाने में सक्षम थीं।
रूस ने आरोपों से इनकार किया
हालांकि रूस ने यूक्रेन के सभी दावों को खारिज कर दिया है। रूसी सरकारी मीडिया के अनुसार, ब्लैक सी फ्लीट ने कहा है कि नोवोरोसिस्क नौसैनिक अड्डे पर किसी भी जहाज या पनडुब्बी को नुकसान नहीं हुआ है और सभी गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही हैं। फिर भी, अगर यूक्रेन का दावा सही साबित होता है, तो यह घटना रूस-यूक्रेन युद्ध ही नहीं, बल्कि भविष्य के नौसैनिक युद्धों के लिए भी एक बड़ा संकेत मानी जाएगी। अंडरवॉटर ड्रोन के जरिए पनडुब्बी को निशाना बनाना यह दिखाता है कि आधुनिक युद्ध में तकनीक किस तरह ताकत के संतुलन को बदल सकती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications