रूस ने ‘Happy New Year’ लिख कर तबाही मचाने भेजा ड्रोन, यूक्रेन ने 45 मारकर उड़ाई पुतिन की नींद
कीव पुलिस के प्रमुख एंड्री नेबिटोव ने फ़ेसबुक पर गिराए गए एक ड्रोन के मलबे की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें रूसी में "हैप्पी न्यू ईयर" शब्द थे।

Image: Facebook/Андрій Нєбитов
बीते साल 24 फरवरी 2022 को रूस और यूक्रेन के बीच में लड़ाई की शुरुआत हुई थी, तब से रूस लगातार मिसाइलों की बौछार से यूक्रेन को ढेर करने की कोशिश कर रहा है। वहीं यूक्रेन, रूसी हमलों को नाकाम करने के प्रयास में जुटा हुआ है। इस नए के शुरुआत में भी जब पूरी दुनिया जश्न में डुबी हुई है तब रूस और यूक्रेन के सैनिक जंग के मैदान में गोले और बारूद बरसा रहे हैं। कुछ ही दिन पहले रूस द्वारा यूक्रेन सौ से भी अधिक मिसाइलें गिराने के बाद अब यूक्रेन ने रूस की 45 ड्रोनों को मार गिराने का दावा किया है।
यूक्रेनी वायु सेना ने रविवार को कहा कि रूस ने नए साल की पूर्व संध्या पर कीव और अन्य यूक्रेनी शहरों पर ईरान में निर्मित ड्रोनों से हमला किया। इसी दौरान वायु सेना ने रूस के 45 'शहीद' ड्रोनों को मार गिराया। वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने 31 दिसंबर की रात 13 ड्रोन और नए साल में 32 ड्रोनों को मार गिराया है।
ड्रोनों पर लिखा था, 'हैप्पी न्यू ईयर'
हालांकि इस दौरान यूक्रेन के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि बाकी के ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुंचे या नहीं। कीव पुलिस के प्रमुख एंड्री नेबिटोव ने फ़ेसबुक पर गिराए गए एक ड्रोन के मलबे की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें रूसी में "हैप्पी न्यू ईयर" शब्द थे। उन्होंने लिखा, "वह सब कुछ है जो आपको आतंकवादी राज्य और उसकी सेना के बारे में जानने की जरूरत है।"
जेलेंस्की ने दी थी चेतावनी
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पहले ही देश के लोगों को रूस के हमले को लेकर चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि रूस अंधेरे में नया साल मनाने के लिए और हमले शुरू कर सकता है। कीव में नए साल के जश्न के बीच लंच के समय पर ही हवाई हमले को लेकर सायरन बजाया गया, जिसके बाद सारे लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। देश भर के क्षेत्रों में एयर फोर्स को एक्टिव कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications