यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने राजधानी से शेयर किया वीडियो, बोले- आखिरी दम तक लड़ेंगे

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शेयर किया वीडियो, बोले- आखिरी दम तक लड़ेंगे

कीव, 26 फरवरी: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमोर जेलेंस्की ने कहा है कि वो रूस के हमले का डटकर मुकाबला करेंगे। राजधानी कीव की सड़क से जेलेंस्की ने एक सेल्फी वीडियो शेयर किया है। आज दोपहर शेयर किए गए इस वीडियो में जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन के लोग पीठ दिखाने वाले नहीं हैं, वो लड़ाई जारी रखेंगे और आखिरी दम तक लड़ेंगे। बता दें कि लंबी तनातनी के बाद इस गुरुवार को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है।

Recommended Video

    Russia-Ukraine War: कैसे Comedian से President बने Hero Volodymyr Zelenskyy, जानिए | वनइंडिया हिंदी
     यूक्रेन के राष्ट्रपति

    रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमोर जेलेंस्की लगातार सेना और लोगों के बीच दिख रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भी सोशल मीडिया पर कीव की एक तस्वीर साझा की है। जिसमें एक बड़ी इमारत पर हमले को दिखाया गया है। कुलेबा ने विश्व से रूस के खिलाफ कदम उठाने और उसको अलग-थलग कर दबाव बनाने की अपील की है।

    इससे पहले शेयर किए गए एक वीडियो में यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, हम सब कीव में हैं। हमारी सेना यहां है और हम सब यहां अपनी स्वतंत्रता, अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। यह इसी तरह रहेगा, हम पीछे नहीं हटेंगे। किसी भी कीमत पर देश छोड़कर नहीं जाएंगे। वीडियो में उन्होंने आखिरी दम तक यूक्रेन में ही रहने की बात कही है। दरअसल उनको अमेरिका ने देश छोड़कर निकालने का ऑफर भी दिया था। जिसे उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। यूक्रेन प्रेसीडेंट ने पश्चिमी देशों से कहा है कि उनको देश छोड़ने की सलाह के बजाय और हथियार उपलब्ध कराएं।

    भारत के हजारों छात्र यूक्रेन में

    यूक्रेन में भारत के करीब 15 हजार छात्र भी फंसे हुए हैं। छात्रों को भारत की तरफ से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि वे सीमा चौकियों पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी पर ना जाएं। बिना किसी पूर्व कॉर्डिनेशन के सीमावर्ती इलाकों में नहीं जाएं। भारत सरकार के अधिकारियो के साथ लगातार संपर्क बनाकर ही बॉर्डर पोस्ट के पास जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+