यूक्रेन युद्ध में 24,900 रूसी जवान मरे, 1110 टैंक बर्बाद... तीसरे महीने की लड़ाई में ही पस्त हो गया रूस?

युक्रेन ने दावा किया है कि जंग शुरू होने के बाद से अब तक रूस के करीब 25 हजार सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह दावा किया है।

कीव, 6 मई: रूस-यूक्रेन के बीच जंग का आज 72वां दिन है। इस बीच युक्रेन ने दावा किया है कि जंग शुरू होने के बाद से अब तक रूस के करीब 25 हजार सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। शुक्रवार को यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह दावा किया है।

रूस को हुआ भारी नुकसान

रूस को हुआ भारी नुकसान

मंत्रालय के अनुसार अब तक 24,900 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं। वही 1100 टैंक, 199 एयरक्राफ्ट का भी रूस को नुकसान उठाना पड़ा है। इतना ही नहीं यूक्रेन के मुताबिक रूसी सेना ने अपने 155 हेलीकॉप्टर, 2686 बख्तरबंद वाहन, 502 आर्टिलरी सिस्टम, 90 क्रूज मिसाइल, 83 एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम, 11 समुद्री नाव भी खो दिया है। इसके साथ ही यूक्रेन के मंत्रालय ने दावा किया कि रूसी सेना ने एक सैन्य अभियान में अपने 1900 से अधिक वाहन और ईंधन टैंकों को खो दिया है।

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें कि यूक्रेन का विदेश मंत्रालय लगातार इस तरह के ट्वीट कर जंग में यूक्रेनी बलों द्वारा रूस को पहुंचाए जा रहे नुकसान की जानकारी देता है। इस बीच युद्ध के मैदान में रूस एवं यूक्रेन के बीच भयंकर लड़ाई जारी है। यूक्रेन के मारियुपोल बंदरगाह में रूसी सेना ने दूसरे दिन भी अजोवस्टल स्टील प्लांट पर अपना जमीनी हमला जारी रखा है।

रूस ने भी दो युद्धक विमान किये तबाह

रूस ने भी दो युद्धक विमान किये तबाह

वहीं रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी मिसाइलों ने यूक्रेन के पूर्वी शहर क्रामाटोरस्क में गोला-बारूद के बड़े डिपो को नष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने यह भी दावा किया कि रूसी सेना ने यूक्रेन के दो युद्धक विमान एसयू-25 और मिग-29 को पूर्वी लुहांस्क इलाके में तबाह कर दिया है।

रूस ने किया कृत्रिम परमाणु अभ्यास

रूस ने किया कृत्रिम परमाणु अभ्यास

इससे पूर्व रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि बुधवार को पोलैंड और लिथुआनिया के बीच बाल्टिक सागर पर स्थित एन्क्लेव में रूस ने परमाणु हमला करने में सक्षम इस्कंदर मोबाइल बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के कृत्रिम इलेक्ट्रॉनिक लॉन्च का अभ्यास किया। बयान में कहा गया है कि रूसी सेना ने मिसाइल सिस्टम के लॉन्चर्स, एयरफील्ड, प्रोटेक्टेड इंफ्रास्ट्रक्चर, सैन्य उपकरण और नकली दुश्मन के कमांड पोस्ट को एक और कई हमले कर उड़ाने का अभ्यास किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+