बर्मिंघम: तीन कारें एक साथ भिड़ी, भयंकर सड़क हादसे में 6 की मौत और 7 घायल

लंदन। बर्मिंघम में रविवार सुबह एक भयंकर कार हादसा हुआ है, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और सात बुरी तरह से जख्मी हुए हैं। इस हादसे में तीन कार एक साथ भिड़ गई। यह हादसा इतना खतरनाक था कि जख्मी लोग अपनी कारों से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे। इस खतरनाक हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे में तीनों कारें चकनाचूर हो गई।

बर्मिंघम:3 कारें एक साथ भिड़ी, भयंकर सड़क हादसे में 6 की मौत

इस भयनाक हादसे के तुरंत बाद दमकल कर्मी के करीब 40 लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को बाहर निकाला। वेस्ट मिडलैंड्स एंबुलैंस के स्पोक्समैन ने कहा कि पहली कार में एक महिला और एक पुरुष थे, जिन्हें कार में से निकालकर हार्टलैंड हॉस्पिटल में पहुंचाया गया है। वहीं, दूसरी कार में ड्राइवर को नहीं बचा पाए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तीसरी कार में चार लोग थे, जो हादसे के शिकार हुए और अपनी दुर्घटनाग्रस्त कार से निकलन नहीं पाए। उनमें से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे शख्स को एलिजाबेथ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जिसकी हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में छह अन्य कारें में क्रैश हो गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 1 बजे हुआ और क्रिसमस सीजन के दौरान सड़को पर ज्यादा भीड़ होने की कारें आपस में भीड़ गई। रविवार सुबह पुलिस ने हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजनों को इल्तेहा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+