UK की पीएम थेरेसा मे ने दिया इस्तीफा, मानी Brexit पर असफलता
लंदन। यूनाइटेड किंगडम (UK) की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अगला नेता चुने जाने तक मे इस पद पर रहेंगी। माना जाना रहा है कि सात जून को नए नेता का ऐलान हो जाएगा और मे तब तक अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। थेरेसा मे की आंखों में आंसू थे और उन्होंने यह बात स्वीकारी कि उनका ब्रेग्जिट प्लान पूरी तरह से असफल साबित हुआ। पीएम मे ने एक इमोशनल बयान के साथ डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ने का ऐलान किया। मे ने इस्तीफा देने का फैसला कंजर्वेटिव पार्टी के मुखिया सर ग्राहम ब्राडी से मुलाकात करने के बाद लिया। उन्होंने बंद कमरे में अपने स्टाफ को पद छोड़ने की जानकारी दी।

'अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश'
मे ने कहा, 'मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। यह मेरे लिए एक पछतावे की तरह है और हमेशा रहेगा कि मैं ब्रेग्जिट पर बेहतर नतीजे देने में असमर्थ रहीं।' उनके पति फिलीप वहीं मौजूद थे और उन्हें देख रहे थे। मे इस कदर इमोशनल थीं कि वह कुछ बोल ही नहीं पा रही थीं और उनकी आंख से आंसू बह रहे थे। उन्होंने इमोशनल होते हुए ही कहा कि देश की सेवा करने पर उन्हें काफी गर्व है। उन्होंने बताया कि सात जून को वह अपना इस्तीफा पार्टी के नेता के तौर पर सौंप देंगी। इसके साथ ही इस बात की संभावना भी बढ़ गई है पार्टी जुलाई के अंत तक नेता का चुनाव करेगी। उन्होंने माना कि अब कोई और बेहतर नेता के तौर पर ब्रेग्जिट पर बेहतर परिणाम देने की कोशिशें करे। मे ने हाउस ऑफ कॉमन्स के जरिए मे ने ईयू डील को सफलता तक पहुंचाने की कोशिश थी। लेकिन उनका यह कदम ही उनके लिए मुसीबत बन गया। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य ही उनके खिलाफ हो गए और उनकी कैबिनेट में मे के खिलाफ विरोध की स्थिति बनने लगी। मे ने सांसदों को ईयू पर दूसरा जनमत संग्रह कराने की पेशकश की थी।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications