सुधा मूर्ति को मिले पद्म सम्मान से खुश हुए दामाद ऋषि सुनक, जानिए UK पीएम ने क्या कहा?
UK PM Rishi Sunak: अपनी सासू मां को मिले पद्म भूषण सम्मान से यूके के पीएम ऋषि सुनक काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे गर्व का दिन बताया।

यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक अपनी सास को मिले भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान के लिए काफी खुश नजर आ रहे हैं। वरिष्ठ लेखिका-समाजसेविका सुधा मूर्ति (Sudha Murty) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया है। दिल्ली में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में यूके पीएम ऋषि सुनक की पत्नी और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति सुनक भी मौजूद रहीं।
अक्षता मूर्ति ने सम्मान समारोह स्थल की कुछ फोटोज शेयर की है, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए ब्रिटिश पीएम सुनक ने उनके लिए 'गर्व का दिन' कहा। अपनी मां को मिले पद्म सम्मान को लेकर अक्षता मूर्ति ने लिखा कि "कल मुझे बड़े गर्व की अनुभूति हुई, जब मैंने देखा कि मेरी मां ने सामाजिक कार्यों में अपने योगदान के लिए भारत के राष्ट्रपति से पद्म भूषण पुरस्कार प्राप्त किया।"
अक्षता मूर्ति अपनी मां को मिले देश के इस बड़े सम्मान के लिए खुश नजर आ रही है तो यूके पीएम सुनक को भी गर्व हो रहा है। उन्होंने तस्वीरों पर 'A proud day' कमेंट किया। बता दें कि सम्मान समारोह में सुधा मूर्ति के पति और इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति, बेटा रोहन मूर्ति और उनकी बहन डॉ. सुनंदा कुलकर्णी भी मौजूद थीं। समाजसेवी, प्रसिद्ध लेखक, सुधा मूर्ति दिसंबर 2021 तक इंफोसिस फाउंडेशन की चैयरपर्सन भी थी।
आपको बता दें कि इस बार 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इनमें 91 लोगों को पद्म श्री, 9 लोगों को पद्म भूषण और 6 लोगों को पद्म विभूषण दिए गए हैं। दिवंगत उद्योगपति राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत पद्मश्री और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।












Click it and Unblock the Notifications