ब्रिटेन के पीएम पद की रेस में ऋषि सुनक को झटका, पार्टी के दिग्गज नेता ने लिज ट्रस को दिया समर्थन
रक्षा सचिव बेन वालेस ने लिज ट्रस को पीएम पद के लिए सही उम्मीदवार बताया। उन्होंने इस विषय पर अपनी राय भी द टाइम्स में लिखी है। उन्होंने कहा, "मैं लिज ट्रस के साथ कैबिनेट, द्विपक्षीय बैठकों और अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों
लंदन,

ऋषि सुनक को झटका
रक्षा सचिव बेन वालेस ने लिज ट्रस को पीएम पद के लिए सही उम्मीदवार बताया। उन्होंने इस विषय पर अपनी राय भी द टाइम्स में लिखी है। उन्होंने कहा, "मैं लिज ट्रस के साथ कैबिनेट, द्विपक्षीय बैठकों और अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलनों में बैठा हूं। वह अपना पक्ष रखती हैं। सबसे बढ़कर, वह सीधी हैं और जो कहती हैं उसका मतलब होता है।

बेन वालेस का लिज ट्रस को समर्थन
बेन वालेस ने इस दौरान पीएम पद के उम्मीदवार ऋषि सुनक पर कटाक्ष भी किया। उन्होंने कहा, ऋषि ने अपना पद छोड़ दिया, इसके बाद अन्य लोगों ने भी इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण बोरिस जॉनसन को कुर्सी छोड़नी पड़ी।

देश के प्रति जिम्मेदारी
द सन अखबार के साथ एक साक्षात्कार में वालेस ने कहा कि एक रक्षा सचिव के तौर पर मेरी देश की प्रति जिम्मेदारी है। "और बाजारों के संरक्षक, आप जानते हैं, हमारी अर्थव्यवस्था के संरक्षक, चांसलर हैं।" बता दें कि, कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों द्वारा अपने नए नेता के लिए मतदान के नतीजे 5 सितंबर को घोषित किए जाएंगे।बता दें कि, वालेस को जॉनसन के बाद पीएम पद के लिए पसंदीदा उम्मीदवार माना जा रहा था, हालांकि, उन्होंने खुद को पीएम की रेस से दूर रखा।

लिज ट्रस, ऋषि सुनक के बीच कड़ी टक्कर
पीएम के रेस में लिज ट्रस को टक्कर देते ऋषि सुनक ने जनता से एक बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो शीतकालीन योजना के हिस्से के रूप में घरों द्वारा भुगतान किए गए एनर्जी बिल पर लगने वाले वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को खत्म कर दिया जाएगा। टैक्स को लेकर उनकी नीतियों में ये एक बड़ा बदलाव है, क्योंकि शुरुआत से ही सुनक इस बात पर जोर देते रहे हैं कि वह लुभाने वाली पॉलिसी से दूर रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications