Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Shocking: ड्रिंक में मिला था ऐसा ड्रग्स, कि पीते ही 'बर्फ' बन गई लड़की, मां ने दिखाया वीडियो

लंदन, 05 अगस्त: सबको पता है कि नशा सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन फिर भी लोग उसे अपनाने से बाज नहीं आते। पहले लोग शौक-शौक में यह गलती करते हैं और फिर धीरे-धीरे इसके आदी हो जाते हैं। कभी-कभी अजनबियों के साथ पीने वाली ड्रिंक भी आप पर कदर हावी हो जाती हैं कि उसका बड़ा नुकसान भुगतना पड़ता है। अब सोशल मीडिया पर यूके का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद आप भी इस तरह का कदम उठाने से पहले सौ बार सोचेंगे। इस वीडियो को एक मां ने शेयर किया, जिन्होंने बताया कि कैसे एक गलती उसकी बेटी की जिंदगी पर भारी पड़ गई।

अजनबियों के साथ ड्रिंक पीना पड़ा महंगा

अजनबियों के साथ ड्रिंक पीना पड़ा महंगा

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला यूके का है, जहां 18 साल की लड़की को पब में अजनबियों के साथ ड्रिंक पीना महंगा पड़ गया। वीडियो में दिखने वाली लड़की का नाम मिल्ली टैपलिन बताया जा रहा है, जो अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुईं है, और अपने चेहरे की मांसपेशियों और हाथों को हिलाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। मिल्ली का पूरा शरीर अकड़ गया था, जिसके बाद उसको इस गंभीर मुसीबत से जूझना पड़ा।

लड़की की मां ने शेयर किया Shocking वीडियो

लड़की की मां ने शेयर किया Shocking वीडियो

दरअसल, इस वीडियो को मिल्ली टैपलिन की मां ने शेयर किया है। लड़की की मां क्लेयर के मुताबिक पब में एक अनजान शख्स ने उनकी बेटी की ड्रिंक में कुछ ड्रग्स मिला कर दे दिया, जिसको उसकी बेटी ने पी लिया था, जिसके बाद तकरीबन 4 घंटे तक उसके शरीर में 'अकड़न' रही। लड़की का शरीर पूरी तरह से अकड़ चुका था। वो अपने शरीर के अंगों को हिलाने के लिए जद्दोजहद कर रही थीं, लेकिन कोई असर देखने को नहीं मिला।

लड़की के शरीर में आई गई 'अकड़न'

लड़की के शरीर में आई गई 'अकड़न'

रिपोर्ट्स के मुताबिक मिल्ली टैपलिन घंटों तक चलने में असमर्थ थी और एक नाइट क्लब में ड्रिंक के कुछ घूंट लेने के बाद खुद को असहज महसूस करने लगी। वह तुरंत पब से बाहर आने के लिए दौड़ी, जिसके बाद कुछ दोस्त उसके पास पहुंचे और उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। लड़की का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसको दो अलग-अलग ड्रग्स दी गईं थी, जिनमें से एक ने उसके शरीर में लकवा के अटैक कर दिया।

अनजान शख्स ने ऑफर की ड्रिंक

अनजान शख्स ने ऑफर की ड्रिंक

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक टैपलिन की मां क्लेयर ने बताया कि जब मैं अस्पताल पहुंची और बेटी को देखा तो वो मुझसे आंख मिलाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह बोल नहीं पा रही थी। बता दें कि मिल्ली 31 जुलाई को एक लॉकल साउथेंड बार मू-मू में एक कानूनी रूप से वयस्क होने की अपनी पहली रात पर पार्टी में मौज मस्ती कर रही थी, इस दौरान वो अपने कुछ मेल फ्रेंड के ग्रुप से मिली, जिनमें कुछ ऐसे भी थे, जिनको वो जानती थीं। हालांकि रात में एक उसी ग्रुप में से किसी शख्स ने उसे एक ड्रिंक ऑफर किया, जिसे उसने वोडका और नींबू पानी का कॉकटेल बताया था।

और लोगों को किया लड़की की मां ने अलर्ट

और लोगों को किया लड़की की मां ने अलर्ट

वहीं अपनी बेटी की तस्वीर को फेसबुक पर शेयर करते हुए उसकी मां ने लिखा कि प्लीज बाहर जाते समय सावधान रहें। बच्ची को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लड़की की मां के इस पोस्ट के पीछे एक हिदायत है कि वो नहीं चाहती की जिस मुसीबत से उनकी बेटी को गुजरना पड़ा, उसका कोई भी और सामना करें। हालांकि लड़की ठीक होने के बाद अस्पताल से घर लौट गई है, लेकिन यह सबक है, उन लोगों के लिए जो अनजान जगह पर अजनबियों के साथ जल्दी घुल मिल जाते हैं और दोस्ती करने में देर नहीं लगाते और उसके बाद इस तरह की प्रॉब्लम को फेस करना पड़ता है।

Photo- Millie Taplin, Facebook

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+