UK में मंकीपाक्स के 574 मामले, जानें किसे सतर्क रहने की है ज्यादा जरूरत

यूके में अफ्रीका के बाद मंकीपाक्स के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार मंकीपाक्स से सबसे ज्यादा खतरा समलैंगिक पुरुषों को हो सकता है।

लंदन,18 जून : मंकीपाक्स के बढ़ते मामले पूरी दुनिया को डरा रहे हैं। जिसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चिंता जताई है। कई देशों में मंकीपाक्स का प्रसार जारी है। अमेरिका, कनाडा, भारत, मेक्सिको, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, यूके और ब्राजील जैसे 39 देशों में मंकीपाक्स फैलता जा रहा है। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, ब्रिटेन में मंकपाक्स के मामलों की संख्या 500 से बढ़कर 574 हो गई है। यूके में मंकीपाक्स कोरोना महामारी के बीच सबसे बड़ा प्रकोप और चुनौती बनता जा रहा है। बता दें कि, यूके में अफ्रीका के बाद मंकीपाक्स के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अनुसार मंकीपाक्स से सबसे ज्यादा खतरा समलैंगिक पुरुषों को हो सकता है।

monkeypox

मंकीपाक्स डरा रहा है
मंकीपाक्स पूरी दुनिया को इस वक्त डरा रहा है। विश्व के 30 से अधिक देशों में इस बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। इन देशों से 1,880 मंकीपाक्स के मामले सामने आए हैं। अकेले यूरोप में 85 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। हालांकि, इस बीमारी से अभी तक किसी के मरने की कोई सूचना नहीं है।

ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत
लंदन स्कूल ऑफ हाइजीन एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में संक्रामक रोग महामारी विज्ञान के प्रोफेसर डेविड हेमैन ने बताया कि, सभी को इस बीमारी से सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि मंकीपॉक्स में किसी ऐसे व्यक्ति को प्रभावित करने की क्षमता होती है, जिसे संक्रमण है। वहीं, यूरोपीय संघ(ईयू) ने मंकीपाक्स के प्रसार को रोकने के लिए टीके की 109, 090 खुराक की खरीद के लिए डेनिश निर्माता बवेरियन नॉर्डिक के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

समलैंगिक पुरुषों को खतरा अधिक
एक बयान में, ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि ज्यादातर मंकीपाक्स मामलों की पहचान समलैंगिक या उभयलिंगी पुरुषों में की गई है, लेकिन चेतावनी दी है कि जो कोई भी मंकीपॉक्स वाले किसी व्यक्ति के साथ शारीरिक संपर्क में है, उसे आमतौर पर मंकीपॉक्स बीमारी होने का खतरा होता है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के डॉ. विलियम वेलफेयर ने चेतावनी दी, "यदि आपको फफोले, या किसी अन्य मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आ रहे हैं तो आप आयोजनों में न जाएं, दोस्तों से न मिले और हां यौन संपर्क न करें। उन्होंने कहा कि जो लोग इस बीमारी के संपर्क में आए हैं, उन्हें घर पर रहना चाहिए और सलाह के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को फोन करना चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि मंकीपॉक्स वाले लोग चार सप्ताह तक संक्रामक हो सकते हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने तक अलग-थलग रहने की सलाह दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+