ब्रिटेन में पीएम थेरेसा मे को बड़ा झटका, कंजरवेटिव पार्टी ने खोया बहुमत और देश में त्रिशंकु संसद

लंदन। गुरुवार को ब्रिटेन की जनता ने अपने नए प्रधानमंत्री के लिए वोट डाले हैं और शुक्रवार को इन चुनावों से जुड़े जो एग्जिट पोल आए हैं, उनमें देश त्रिशंकु विधानसभा की ओर बढ़ सकता है। एग्टिज पोल में प्रधानमंत्री थेरेसा मे की कंजरवेटिव पार्टी को सीटें तो सबसे ज्‍यादा मिलती नजर आ रही हैं लेकिन वहीं एग्जिट पोल में मे की पार्टी अपना बहुमत गंवा सकती है।

ब्रिटेन में पीएम थेरेसा मे को बड़ा झटका, कंजरवेटिव पार्टी ने खोया बहुमत और देश में त्रिशंकु संसद

नहीं मिला बहुमत

ब्रिटेन की संसद यानी हाउस ऑफ कॉमन्‍स में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए कुल 650 सीटों में से 326 सीटों की जरूरत होती है। वर्ष 2015 में जब चुनाव हुए थे तो पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन की अगुवाई में पार्टी को 330 सीटें यानी बहुमत से चार सीटें हासिल हुई थीं। फिलहाल एग्टिज पोल पर अगर यकीन करें तो पार्टी को 314 सीटें ही मिलती नजर आ रही हैं। वहीं जेरमी कोर्बिन की अगुवाई वाली लेबर पार्टी की सीटें बढ़ रही हैं और उसे 266 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है पिछले चुनावों में लेबर पार्टी को 230 सीटें ही मिली थीं। थेरेसा मे की पार्टी के नेता और ब्रिटेन के पूर्व वित्‍त मंत्री जॉर्ज ऑसबॉर्न की मानें तो यह चुनाव प्रधानमंत्री मे के लिए विनाशकारी साबित हो सकते हैं।

मे से नाराज जनता

थेरेसा मे ने 52 दिन पहले ब्रिटेन में आम चुनावों की घोषणा की थी। ब्रिटिश न्‍यूज पेपर डेली मेल की मानें तो ब्रिटेन की जनता उनसे मध्‍यावधि चुनावों की वजह से काफी नाराज है। यह बात उनके और पार्टी के लिए बुरी खबर साबित हो सकती है। ब्रिटेन फिलहाल एग्जिट पोल के मुताबिक त्रिशंकु संसद की तरफ बढ़ रहा है और किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नजर नहीं आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+