'सोते समय रेप किया, मैं रोती-चिल्लाती थी', पूर्व सांसद ने एक्स हसबैंड पर रोंगटे खड़े कर देने वाले किए खुलासे
UK Former MP Kate Kniveton News: बिट्रेन की पूर्व सांसद केट नाइवेटन ने अपने पूर्व पति एंडूयू ग्रिफिथ्स पर रोंगटे खड़े कर देने वाले आरोप लगाए हैं। केट नाइवेटन ने आईटीवी की डॉक्यूमेंट्री 'ब्रेकिंग द साइलेंस: केट स्टोरी' में अपनी शादीशुदा जिंदगी के दर्दनाक अनुभवों को शेयर किया है। केट ने खुलासा किया कि उसके पूर्व पति ग्रिफिथ्स ने उसका 10 साल तक शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया।
बता दें, केट 2019 से 2024 तक बर्टन सीट से सांसद रहीं और उनके पूर्व पति एंड्रयू ग्रिफिथ्स भी टोरी से पूर्व सांसद और मंत्री रह चुके हैं। डॉक्यूमेंट्री में केट ने जो खुलासे किए है जिसके बाद वो एक बार चर्चा में आ चुकी हैं।

"नींद में मेरा बलात्कार करता था"
बिट्रेन की पूर्व सांसद केट ने पूर्व पति ग्रिफ़िथ्स पर आरोप लगाया किया उसके पति ने वर्षों तक उनका शोषण किया। केट ने बताया जब वो सोती थी और गहरी नींद में होती थी तब एंड्रयू बलात्कार करता था, तो वो रोती थी। वो उस समय इतने गुस्से में होता था कि उसे बेड से लात मार कर नीचे गिरा देता था। धमकी देता था कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो कोई भी उन पर विश्वास नहीं करेगा।
"नवजात बच्ची पर चिल्लाता था मेरा पति"
केट ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका इतना यौन उत्पीड़न किया कि वो 'सदमे' में थीं। केट ने ये भी खुलासा किया कि उसका पति उसकी दो सप्ताह की बच्ची पर भी चिल्लाता था। केट ने बताया कि एक बार जब उसकी नवजात बच्ची कोअपना दूध पिला रही थी तब वो रो पड़ी तब ग्रिफ़िथ ने नवजात बेटी पर चिल्लाते हुए कहा, "चुप रहो"।
पति ग्रिफ़िथ देता था ये धमकी
केट ने बताया कि 2013 में ग्रिफ़िथ 'बहुत मिलनसार और प्रभावशाली था इसलिए जब उसने ग्रिफ़िथ को पुलिस में जाने की धमकी दी, तो वह उनसे कहते थे कि कोई भी उन पर विश्वास नहीं करेगा। केट ने बताया कि ग्रिफ़िथ कहते थे, "केट, मैं यहां का सांसद हूं पुलिस के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं - वे सभी सोचते हैं कि मैं उनका चहेता हूं।"
ग्रिफ़िथ को इस आरोप में किया गया था बर्खास्त
रिपोर्ट के अनुसार, ग्रिफ़िथ को दो महिला मतदाताओं को सिर्फ तीन हफ़्तों में 2,000 से ज़्यादा अश्लील संदेश भेजने के कारण सरकारी पद से बर्खास्त कर दिया गया था। विडंबना यह है कि वह महिलाओं के अधिकारों के लिए अभियान चलाते थे।
दोनों 2018 में अलग हो गए थे
दंपति 2018 में अलग हो गए थे। ग्रिफ़िथ ने 2024 में उच्च न्यायालय की सुनवाई में बलात्कार के आरोपों को छोड़कर, अपने खिलाफ़ सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया, जबकि उन्होंने बलात्कार के आरोपों से इनकार किया। फरवरी 2024 में, ग्रिफ़िथ को अपनी बेटी के साथ सीधे संपर्क करने से रोक दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications