यूनाइटेड किंगडम के उप-प्रधानमंत्री डॉमिनिक रैब ने दिया इस्तीफा, ऋषि सुनक के डिप्टी की क्यों गई 'नौकरी'?
पिछले साल अक्टूबर में ऋषि सुनक ने अपना कार्यभार संभाला था और उसके बाद सरकार से इस्तीफा देने वाले डॉमिनिक रैब तीसरे मंत्री है। 4 मई को यूके में स्थानीय चुनाव होने वाली है, जिसमें सुनक की पार्टी खराब प्रदर्शन कर सकती है।

UK Deputy Prime Minister Dominic Raab resigned: डराने-धमकाने की शिकायतों की स्वतंत्र जांच के बाद ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डॉमिनिक रैब ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया है। डॉमिनिक रैब ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की घोषणा की है।
डॉमिनिक रैब ने इस्तीफे का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्वीटर पर लिखा है, कि "मैंने जांच की मांग की थी और इसीलिए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। ताकि, पता चल सके, कि क्या मैंने धमकाने जैसा कोई काम किया है? और मेरा मानना है, कि मैं अपने वचन पर खड़ा उतरूं।"
आपको बता दें, कि डॉमिनिक रैब, यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री होने के साथ साथ न्याय मंत्री भी थे, लिहजा उन्होंने निष्पक्ष जांच की बात करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
डॉमिनिक रैब ने दिया इस्तीफा
ऋषि सुनक ने पिछले साल अक्टूबर महीने में प्रधानमंत्री का पदभार संभाला था और उसके बाद से डॉमिनिक रैब तीसरे ऐसे महत्वपूर्ण मंत्री हैं, जिन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। डॉमिनिक रैब ने कहा है, कि उन्होंने देश की जनता से एक ईमानदार सरकार चलाने का वादा किया था।
आपको बता दें, कि पिछले साल नवंबर में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने डॉमिनिक रैब के खिलाफ डराने धमकाने की दो शिकायतें आने के बाद वरिष्ठ रोजगार वकील एडम टॉली को मामले की जांच के लिए नियुक्त किया था।
बाद में जांच के दौरान पता चला, कि डॉमिनिक रैब के काम करने वाले सिविल सेवकों की कई और शिकायतें सामने आ गईं और फाइनेंशियल टाइम्स अखबार ने जांच में शामिल एक व्यक्ति को यह कहते हुए उद्धृत किया था, कि ये आरोप "खतरनाक" हैं। वहीं, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के प्रवक्ता ने पुष्टि की है, कि वकील एडम टॉली ने गुरुवार को डॉमिनिक रैब को लेकर रिपोर्ट सौंपी थी।
प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने क्या कहा?
वहीं, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने संवाददाताओं से कहा, कि उनका डॉमिनिक रैब में "पूर्ण विश्वास" हैं, लेकिन वो "रिपोर्ट के निष्कर्षों पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहे हैं"। रिपोर्ट कब तक आएगी यह बताने से उन्होंने इनकार कर दिया।
आपको बता दें, कि ब्रिटेन में 4 मई को स्थानीय चुनाव होने वाले हैं, जिसमें पहले से ही ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को भारी नुकसान होने की संभावना जताई गई है। लिहाजा, माना जा रहा है, कि चुनावी नुकसान को कम करने के लिए डॉमिनिक रैब को कैबिनेट से बर्खास्त किया जा सकता था, लेकिन उससे पहले ही उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।
Recommended Video

फरवरी महीने में डॉमिनिक रैब ने स्काई न्यूज से बात करते हुए सिविल सेवकों को डराने-धमकाने के आरोपों से इनकार कर दिया था और उन्होंने कहा था, कि वो लगातार प्रोफेसनल तरीके से काम करना पसंद करते हैं। लेकिन उन्होंने कहा था, कि "अगर डराने-धमकाने के आरोप को सही ठहराया जाता है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।"












Click it and Unblock the Notifications