युगांडा में स्कूल पर इस्लामिक स्टेट के आतंकियों का भीषण हमला, 41 छात्रों को उतारा मौत के घाट
Uganda ISIS Attack: इस्लामिक स्टेट के आतंकियों ने दुनिया को दहलाते हुए युगांडा में एक स्कूल पर घातक हमला किया है, जिसमें अभी तक 41 छात्रों के शव बरामद किए गये हैं। युगांडा पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी युगांडा में एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स के सशस्त्र आतंकियों ने एक स्कूल पर भीषण हमला किया, जिसमें कम से कम 41 लोग मारे गये हैं।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक 8 लोगों के घायल होने की खबर है। युगांडा के जिस स्कूल पर हमला किया गया है, वो स्कूल कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की सीमा के पास स्थित है और ये वो क्षेत्र है, जो आतंकियों की वजह से खतरनाक रहा है। आतंकियों ने 6 छात्रों को अगवा भी कर लिया है, जिनकी तलाश की जा रही है।

ISIS आतंकियों ने मचाया कहर
युगांडा पुलिस ने बताया कि, आईएसआईएस से संबंध रखने वाले एडीएफ के सशस्त्र आतंकियों ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से लगी देश की सीमा से सटे मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर शुक्रवार रात हमला किया था।
युगांडा पुलिस बल के प्रवक्ता फ्रेड एनंगा ने ट्विटर पर लिखा है, कि "एक छात्रावास को जला दिया गया और एक खाद्य भंडार को लूट लिया गया। अब तक स्कूल से 41 शव बरामद किए गए हैं, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए बवेरा अस्पताल में भेजा गया है।" सीएनएन के मुताबिक, बवेरा अस्पताल में आठों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक घायल छात्र की अस्पताल में मौत हो गई है।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में युगांडा के सैन्य अभियानों के प्रवक्ता मेजर बिलाल कटंबा ने कहा, कि लगभग 20 से 25 विद्रोहियों ने रात 11 बजे के बीच मपोंडवे में लुबिरिरा सेकेंडरी स्कूल पर हमला किया था। और शुक्रवार की आधी रात को स्कूल में आग दिया गया।
शनिवार सुबह तक प्रशासन आग बुझाने का प्रयास कर रहा था। सेना को संदेह है कि और शव मिल सकते हैं, सेना ने कहा है, कि स्कूल में अब कोई भी जीवित नहीं फंसा है। मेजर ने कहा कि सेना डीआरसी में संदिग्धों का पीछा कर रही है और उनका मानना है कि वे विरुंगा नेशनल पार्क की ओर भाग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications