VIDEO: जहाज के पास पानी में गायब हुआ एलियंस का विमान, अमेरिका बोला- ये विज्ञान की समझ से बाहर

पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन है या नहीं, ये सवाल सदियों से वैसा का वैसा ही बना हुआ है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, भारत, चीन, जापान, फ्रांस जैसे कई देशों ने चंद्रमा, मंगल आदि पर अपने सैटलाइट और उपकरण भेजे, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। वहीं दूसरी ओर पृथ्वी पर रोजाना अजीबो-गरीब चीजें देखे जाना का दावा किया जाता है। लोगों का मानना है कि ये उड़न तश्तरी यानी UFO हैं, लेकिन वैज्ञानिकों को इस मामले में कुछ नहीं समझ आ रहा है। (वीडियो-नीचे)

 नया वीडियो हुआ वायरल

नया वीडियो हुआ वायरल

दरअसल अमेरिका ने फिर से एलियंस के होने के दावे को हवा दे दी है। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो जुलाई 2019 का था। इस वीडियो में अमेरिकी नेवी जहाज यूएसएस ओमाहा से यूएफओ देखे जाने का दावा किया गया। ये पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के वक्त जहाज सैन डिएगो के तट पर मौजूद था।

पानी के ऊपर अजीब सी चीज

पानी के ऊपर अजीब सी चीज

वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि एक गोल आकार की चीज हवा में पानी के ऊपर उड़ती है। वो काफी देर तक जहाज के आसपास मंडरती है। हैरानी की बात तो ये है कि उस वक्त अमेरिकी सेना का कोई भी जहाज हवा में नहीं था। कुछ देर हवा में मंडराने के बाद वो पानी के अंदर गायब हो जाता है। जिसके बाद वहां मौजूद सैन्यकर्मियों के होश उड़ जाते हैं।

फिल्ममेकर ने जारी किया वीडियो

फिल्ममेकर ने जारी किया वीडियो

वीडियो इन्वेस्टिगेटिव फिल्ममेकर जेरेमी कॉर्बेल ने शुक्रवार को मिस्ट्री वायर्स पर जारी किया था। एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक UFO का व्यास करीब 5 फीट था। वहीं पानी के अंदर जाने से पहले उसकी रफ्तार 46 मील प्रति घंटे से 158 मील प्रति घंटे के बीच रही। जेरेमी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि पेंटागन यूएसएस ओमाहा के बारे में कुछ कहेगा या नहीं, लेकिन हम ये मानते हैं कि ये एक रहस्यमयी घटना है। जिसकी जांच होनी चाहिए।

पेंटागन ने की पुष्टि

पेंटागन ने की पुष्टि

Carolinacoast ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने यूएसएस ओमाहा वाले वीडियो फूटेज की पुष्टि की है। साथ ही अज्ञात हवाई घटना टास्क फोर्स (UAPTF) की टीम ने इसकी जांच की। इसके बाद वो इस नतीजे पर पहुंचे कि उस जहाज की फिजिक्स यानि भौतिक विज्ञान उनकी समझ से परे है। पेंटागन की प्रवक्ता सुसान गफ के मुताबिक वो इस बात की पुष्टि करते हैं कि ये वीडियो नौसेना के जवानों ने लिया था और उसी वजह से UAPTF ने उसकी जांच की।

ये है सबसे बड़ा सवाल?

ये है सबसे बड़ा सवाल?

साल 2018 से 2019 के बीच अमेरिका के कई बार UFO देखे जाने का दावा किया गया। जिसके वीडियो और फोटो अब जारी हो रहे हैं। साथ ही उनकी पुष्टि भी अमेरिका के बड़े अधिकारी कर रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल बना हुआ है कि आखिर क्यों सिर्फ अमेरिका में ही UFO देखे जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। क्या ये वाकई सही हैं या इसका मकसद लोगों को गुमराह करना है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+