अमेरिकी नौसेना की पुष्टि, 'उड़न तश्तरी' के लीक हुए वीडियो असली, लेकिन सार्वजनिक नहीं किए जा सकते'

न्यूयॉर्क: अमेरिकी नौसेना ने पुष्टि की है कि 'उड़न तश्तरी' (यूएफओ) के लीक हुए तीन वीडियो असली हैं। नौसेना ने कहा कि अमेरिकी नौसेना के विमान और यूएफओ के बीच हुए इनकाउंटर के तीनों वीडियो असली है। सेना ने स्वीकार किया कि इन वीडियो क्लिप को अज्ञात 'हवाई घटना' के तौर पर दिखाया गया। उन्होंने कहा कि इन वीडियो को सार्वजनिक रिलाज के लिए कभी भी मंजूरी नहीं दी गई।

UFO leaked videos are real, confirms by US Navy

नौसेना के उप प्रमुख के प्रवक्ता जोसेफ ग्रैजिशर ने बताया कि यूएफओ के साथ सपंर्क करने वाली सैन्य विमानों की तीन प्रसारित वीडियो को कभी भी जनता के लिए जारी नहीं किया जा सकता है। जोसेफ ग्रैजिशर ने इस महीने की शुरुआत में ब्लैक वॉल्ट को बताया कि ये वीडियो वास्तविक हैं और नौसेना ने इन वीडियो में मौजूद वस्तुओं को अज्ञात हवाई घटनाओं के रूप में नामित किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि वे क्या हैं, लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि वे मूल रूप से एलियन हैं। इन अज्ञात वस्तुओं का पहला वीडियो 2004 में जबकि अन्य दो वीडियो 2015 में बनाए गए थे। हालांकि, अमेरिकी नौसेना ने उन जगहों की जानकारी नहीं दी, जहां ये वीडियो बनाए गए थे।

दिसंबर 2017 में द न्यू यॉर्क टाइम्स ने नेवी पायलटों के बारे में एक स्‍टोरी की थी, जिसमें बताया गया कि 14 नवंबर, 2004 को सैन डिएगो के तट पर एक अजीब वस्तु को पायलटों ने रोका और अपने एफ -18 कैमरे से ऑब्जेक्ट की वीडियो शूट करने में कामयाब रहे। वहीं 21 जनवरी, 2015 को एक और वीडियो को लिया गया था, जिसमें बिना पायलटों के एक अन्य हवाई वाहन को कैच किया गया। महीनों बाद, डेलाजेन ने अपने संगठन टू द स्टार्स एकेडमी के माध्यम से एक तीसरा वीडियो जारी किया जिसमें एक वस्तु दिखाई दे रही है जो पानी की सतह पर जल्दी से उड़ जाती है. उस वीडियो को 21 जनवरी, 2015 को भी दर्ज किया गया था, जिसमें यह अनुमान लगाया गया था कि उस दिन शूट किए गए दो वीडियो एक ही वस्तु दिखाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+