OMG: सिर्फ एक राइड के लिए उबर ने वसूले 24 लाख रुपये, कपल बोले- अब नहीं करेंगे इस कैब की सवारी

Uber:लोग एक दूसरे से आने-जाने के लिए सीधा ऑनलाइन बुकिंग करते हैं। उबर से लोगों का आना-जाना काफी आसान हो जाता है। लेकिन उबर का एक मामला बेहद चौंकाने वाला सामने आया है। उबर ने कपल से एक राइड के लिए 24 लाख रुपये का चार्ज किया है।

यह मामला सुनकर लोग हैरान हो गए हैं कि सिर्फ एक राइड के लिए 24 लाख रुपये चार्ज किया है। उबर ने एक अमेरिकी कपल को 24 लाख रुपये चार्ज किया है। कोस्टा रिका में छुट्टियां मनाने गए एक अमेरिकी जोड़े डगलस ऑर्डोनेज और डोमिनिक एडम्स को एक यात्रा के लिए 29994 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) का भुगतान करना पड़ा।

OMG: सिर्फ एक राइड के लिए उबर ने वसूला 24 लाख रुपये

कपल को लगभग 55 डॉलर का शुल्क लगने की उम्मीद थी। करेंसी कन्वर्जन में हुई गड़बड़ी के कारण इतनी बड़ी रकम वसूले जाने पर दंपती हैरान रह गए।

द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, डगलस ऑर्डोनेज ने ट्विटर पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि उबर ने कोस्टा रिका में सवारी के लिए मुझसे 29994 यूएस डॉलर चार्ज किया है। उन्होंने इसे कोस्टा रिकन मुद्रा 54 यूएस डॉलर में परिवर्तित नहीं किया। अल्तुरा क्रेडिट यूनियन ने इस शुल्क को संसाधित करने की अनुमति दी।

डगलस ऑर्डोनेज को इस गलती का तब पता चला, जब वह ग्वाटेमाला में कॉफी लेने के लिए बाहर गया था। जब वह पेमेंट कर रहा था तो उसका पेमेंट फेल हो गया। डगलस ऑर्डोनेज ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ पांचवीं सालगिरह मनाने के लिए छुट्टी पर थे और उनकी वाइफ ने कही जाने के लिए उबर बुक की थी।

अकाउंट से पैसा कटने पर हमें हैरानी हुई। कपल ने कहा कि अब कभी इस कैब में सवारी नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+