'तुम्हारा गैर मर्दों के साथ संबंध', बॉयफ्रेंड का मैसेज देख कोर्ट पहुंची लड़की, मिला इतने लाख का हर्जाना

नई दिल्ली, 26 मई: आमतौर पर लड़ाई होने के बाद कपल ब्रेकअप करके आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स को अपनी पार्टनर के ऊपर शक था, जिस वजह से वो उसे फालतू के मैसेज करता रहता था। इस पर लड़की ने बात करने के बजाए सीधे कोर्ट का रुख कर लिया। अब मामले में जो फैसला आया है, उसे जानकर सभी हैरान हैं।

 गैर मर्दों के साथ संबंध का आरोप

गैर मर्दों के साथ संबंध का आरोप

कोर्ट में दायर मुकदमे में लड़की ने कहा कि उनका एक लड़के के साथ रिलेशन था। पिछले कुछ दिनों से वो लड़का उन पर ज्यादा शक कर रहा, साथ ही आरोप लगाए कि उसके कई गैर मर्दों के साथ संबंथ हैं। लड़की के मुताबिक उस शख्स ने उनको बहकाने के लिए कई सारी तस्वीरें भी भेजी थीं, जिस वजह से वो परेशान हुईं। इसके लिए उसे एक लाख दिरहम का मुआवजा दिया जाए।

कानूनी शुल्क भी देगा लड़का

कानूनी शुल्क भी देगा लड़का

याचिका दायर होने के बाद लड़की का बॉयफ्रेंड भी कोर्ट पहुंचा और उसने इस याचिका को रद्द करने की मांग की। साथ ही बताया कि लड़की ने उससे 39 हजार दिरहम लिए थे, उसी संबंध में उसने मैसेज किए। लंबी सुनवाई के बाद अल ऐन कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस ने इस मामले में महिला का अपमान करने के आरोप को सही पाया। कोर्ट के मुताबिक इन घटनाओं से लड़की की नौतिक क्षति हुई है, जिस वजह से कानूनी शुल्क के अलावा उसे 20 हजार दिरहम हर्जाना दिया जाए। भारत के हिसाब से देखें तो ये रकम 3.50 लाख से ऊपर की होगी।

चीन में आया था ऐसा मामला

चीन में आया था ऐसा मामला

इस साल फरवरी में चीन में भी इसी तरह का एक मामला सामने आया था, जहां पर लड़ाई-झगड़े से तंग आकर पति ने अपनी पत्नी से तलाक मांगा। जिस पर पत्नी कोर्ट पहुंची, साथ ही अपनी याचिका में कहा कि वो 5 साल तक अपने पति के साथ रही, ऐसे में उसको घर का काम करने के लिए कम से कम 7700 यूएस डॉलर दिए जाएं। बाद में अदालत ने भी महिला की मांग को सही मानते हुए पति को हर्जाना देने का आदेश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+