UAE Visa-on-Arrival: भारतीयों के लिए UAE ने शुरू की नई वीजा नीति, जानिए क्या है खास
UAE Visa-on-Arrival: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने वीजा-ऑन-अराइवल नीति पेश की है। यह नीति से दुबई जाने वाले दूसरे देश के नागरिकों के लिए है। यूएई की नई नीति भारत के अलावा संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ देश से वैध स्थायी निवासी कार्ड या वीजा रखने वाले व्यक्तियों के लिए आसान प्रवेश की अनुमति देती है। यूएई के इस निर्णय को भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच बढ़ती साझेदारी के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है।
यूएई की साथ भारत के बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों के बीच वीजा-ऑन-अराइवल नीति अहम मानी जा रही है। वर्तमान में 3.5 मिलियन से अधिक भारतीय रहते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में नीतिगत बदलाव को दोनों देशों के बीच यात्रा और व्यापार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जाता है।

क्या है वीजा-ऑन-अराइवल नीति
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एक नई वीजा-ऑन-अराइवल नीति पेश की है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम या किसी भी यूरोपीय संघ देश से वैध स्थायी निवासी कार्ड या वीजा रखने वाले व्यक्तियों के लिए आसान प्रवेश की अनुमति देती है। इस नीति के तहत भारतीय नागरिकों को संयुक्त अरब अमीरात में आगमन पर 14 दिन का वीजा-ऑन-अराइवल प्रदान करता है।
यूएई में नए नियम के मुताबिक, परिवर्तन पात्र भारतीय नागरिकों को यूएई पहुंचने पर 14-दिवसीय वीजा-ऑन-अराइवल प्रदान करेगा। संयुक्त अरब अमीरात ने भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा, भारतीय नागरिक और उनके परिवार के सदस्य जिनके पास साधारण पासपोर्ट है, उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में प्रवेश के सभी जगहों पर पहुंचने पर वीजा दिया जाएगा। यह वीजा 14 दिनों के लिए वैध होगा। इससे प्रवासी भारतीयों को बहुत बड़ा लाभ होने जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications