UAE President In India: दिल्ली पहुंचे UAE के राष्ट्रपति, भारत के दखल से शांत होगा ईरान-US का टकराव?
UAE President In India: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान सोमवार को नई दिल्ली पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनका दिल्ली के हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत किया। यह दौरा भले ही सिर्फ दो घंटे की संक्षिप्त राजकीय यात्रा है, लेकिन इसके राजनीतिक और कूटनीतिक मायने काफी बड़े माने जा रहे हैं।
वेस्ट एशिया के तनाव के बीच अहम दौरा
शेख मोहम्मद बिन जायद की यह भारत यात्रा ऐसे समय हुई है, जब वेस्ट एशिया में हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गाजा के प्रशासन के लिए एक राष्ट्रीय समिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। यह पहल गाजा शांति योजना के दूसरे चरण का हिस्सा मानी जा रही है, जिसके लिए क्षेत्रीय नेताओं को एकजुट किया जा रहा है।

दोस्ती और कार डिप्लोमेसी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर UAE राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, "अपने भाई, UAE के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत करने हवाई अड्डे गया था। उनकी यात्रा भारत-UAE की मजबूत दोस्ती के प्रति उनके महत्व को दर्शाती है। हमारी चर्चाओं का इंतजार है।"
पीएम के निमंत्रण पर हुई यात्रा
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के औपचारिक निमंत्रण पर हुई है। यह दौरा भारत और UAE के बीच हाल के सालों में लगातार बढ़े उच्च-स्तरीय संपर्कों की कड़ी का हिस्सा है। इससे पहले सितंबर 2024 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और अप्रैल 2025 में UAE के उप प्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम भारत आए थे।
आज शाम होगी द्विपक्षीय बैठक
आज शाम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच द्विपक्षीय बैठकें होने वाली हैं। UAE के राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी भारत की तीसरी यात्रा है, जबकि पिछले एक दशक में वे पांचवीं बार भारत आ चुके हैं। यह बार-बार की यात्राएं भारत-UAE रिश्तों की गहराई और मजबूती को साफ तौर पर दिखाती हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications