इस देश में अब हैं टॉलरेंस और हैप्पीनेस मिनिस्टर
दुबई। भारत में पिछले दिनों टॉलरेंस यानी सहिष्णुता पर जमकर बहस हुई और अब सब शांत है। भारत से दूर एक देश ऐसा है जहां पर टॉलरेंट मिनिस्टर और हैप्पीनेस मिनिस्टर का मंत्रालय बना दिया गया है।

सोमवार को यूएई की सरकार ने अपने कैबिनेट में एक बड़ा बदलाव किया। सरकार ने इस बदलाव के तहत ही कई मंत्रियों को नए पदभार दिए हैं ताकि सेवाओं को आम जनता तक जल्द से जल्द पहुंचाया जा सके।
यूएई के सुल्तान शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतोउम ने तीन दिन तक चली वर्ल्ड गर्वनमेंट समिट के दौरान ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया। हालांकि नई सरकार में कम मंत्री होंगे लेकिन सबको अपना प्रभावी योगदान देना होगा।
सरकार ने यूएई के समाज में मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए एक टॉलरेंस विभाग बनाया है। इसके अलावा मिनिस्टर फॉर हैप्पीनेस के साथ ही एक नए मंत्रालय का गठन किया गया है। इस विभाग का मकसद इस तरह की नीतियां बनाना होगा जिसके जरिए देश और समाज में खुशी और शांति रहे।
यूएई के इन दोनों विभागों के बारे में हर तरफ चर्चाएं हो रही हैं और हर किसी को उम्मीद है कि ये दोनों विभाग यूएई के समाज में कुछ परिवर्तन ला सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications