UAE Lottery: 8 लाख से ज्यादा खिलाड़ी लेते हैं हिस्सा, करोड़ों की प्राइज मनी देने वाली कंपनी की कितनी कमाई?
UAE Lottery: यूएई की आधिकारिक राष्ट्रीय लॉटरी द यूएई लॉटरी (The UAE Lottery) काफी लोकप्रिय है। 2024 के अंत में लॉन्च होने के बाद से फरवरी 2026 तक इसके डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 8 लाख से अधिक रजिस्टर्ड खिलाड़ी जुड़ चुके हैं। अब तक करीब 2.5 लाख लोग अलग-अलग श्रेणियों में छोटे-बड़े इनाम जीते हैं। इस लॉटरी और जैकपॉट का लोगों के बीच इतना क्रेज रहता है कि बड़ी संख्या में इसके टिकट बिकते हैं।
बड़े जैकपॉट ड्रॉ के दौरान टिकट बिक्री का आंकड़ा चौंकाने वाला रहता है। 100 मिलियन दिरहम के ऐतिहासिक जैकपॉट के समय औसतन 8.8 मिलियन (88 लाख) टिकट बिके। इन लॉटरी में प्राइज मनी की रकम भी भारतीय रुपयों में लाखों में होते हैं।

UAE Lottery: कितने में मिलता है टिकट?
लॉटरी में अलग-अलग बजट के विकल्प उपलब्ध हैं। 'Lucky Day' टिकट की कीमत 50 दिरहम (करीब ₹1,130) है, जबकि स्क्रैच कार्ड 5 से 50 दिरहम के बीच मिलते हैं। इस वक्त जैकपॉट 30 मिलियन दिरहम (लगभग ₹68 करोड़) है। इसके अलावा, 5 मिलियन दिरहम का दूसरा इनाम और हर हफ्ते 1 लाख दिरहम के तीन गारंटीड पुरस्कार भी दिए जाते हैं।
UAE Lottery News: कैसे होती है कंपनी की कमाई?
लॉटरी का बिजनेस मॉडल टिकट बिक्री पर आधारित होता है। आमतौर पर कुल टिकट बिक्री का 40-45% हिस्सा इनाम के रूप में वितरित किया जाता है, जबकि 55-60% राशि कंपनी के पास परिचालन खर्च, मार्केटिंग और मुनाफे के तौर पर रहती है।
100 मिलियन दिरहम के एक बड़े ड्रॉ में अनुमान लगाया गया कि करीब 1,056 करोड़ रुपये के टिकट बिके। इसमें से लगभग 240 करोड़ रुपये जैकपॉट के रूप में दिए गए, जबकि शेष 816 करोड़ रुपये कंपनी के राजस्व में शामिल हुए। चूंकि पूरा सिस्टम डिजिटल और ऑटोमेटेड है, इसलिए इन्वेंट्री या लॉजिस्टिक्स जैसी लागत बेहद कम होती है, जिससे मार्जिन बेहतर रहता है।
UAE Lottery Update: टैक्स और नियम
यूएई में लॉटरी जीत पर कोई व्यक्तिगत आयकर नहीं लगता, यानी विजेता को पूरी रकम टैक्स-फ्री मिलती है। हालांकि, यदि कोई भारतीय नागरिक यह रकम भारत लाता है तो उसे भारतीय आयकर नियमों के अनुसार 30% फ्लैट टैक्स (साथ में सरचार्ज और सेस) देना पड़ सकता है। यह लॉटरी फिलहाल द गेम एलआईसी की तरफ से संचालित की जा रही है। इसे यूएई के नए गेमिंग रेगुलेटर जनरल कमर्शियल गेमिंग रेग्युलेटरी अथॉरिटी (GCGRA) से आधिकारिक लाइसेंस प्राप्त है।












Click it and Unblock the Notifications